App

पंचकूला हैवानियत: बच्ची से मारपीट मामले में 2 JBT टीचर्स सस्पेंड, स्कूल मैनेजमेंट पर भी FIR , अब कैसी है मासूम की हालत?

पंचकूला के स्कूल में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई मामले में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है.  स्कूल की दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.

पंचकूला हैवानियत: बच्ची से मारपीट मामले में 2 JBT टीचर्स सस्पेंड, स्कूल मैनेजमेंट पर भी FIR , अब कैसी है मासूम की हालत?
Image Credit: पंचकूला के स्कूल में बच्ची की बेरहमी से पिटाई मामला (File Photo- ANI)

पंचकूला के स्कूल में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई मामले में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है.  स्कूल की दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में JBT टीचर सिमरनजीत कौर और पूजा रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की बात कही गई है. निलंबन के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय होगा. उधर, स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ भी FIR दर्ज हो गई है.

स्कूल मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पंचकूला की DCP अदिति सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जिसमें 8 साल के एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर 6 साल की एक छात्रा के साथ मारपीट की. डीसीपी ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान, प्रथम दृष्टया स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है. इसे देखते हुए, हमने 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' और BNS की धाराओं के तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से की जाएगी. 

बच्ची की हालत में हो रहा सुधार

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद, हमने फैसला किया है कि पंचकूला के स्कूलों के लिए एक विस्तृत SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की जाएगी, जिसका पालन करना यहां के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा. बच्ची की हालत की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है. बच्ची के माता-पिता उसके साथ हैं और वह सुरक्षित है. 

बच्ची का लेटेस्ट वीडियो सामने आया

सोशल मीडिया पर बच्ची का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बच्ची अपनी मां की गोद में नजर आ रही है. बेरहमी से पिटाई की वजह से उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं, जिन पर पट्टी बंधी हुई है. इसके अलावा बच्ची की आंखों और नाक के पास भी जख्म हैं. बच्ची अपनी मां की गोद में भी काफी डरी हुई नजर आ रही है. मां उसे दलिया खिलाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वीडियो में बच्ची ने खाना नहीं खाया.

आरोपी बच्चे पर क्या होगी कार्रवाई?

इस सवाल पर डीसीपी ने कहा कि आरोपी 8 साल का नाबालिग छात्र है. इसको लेकर 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' (किशोर न्याय अधिनियम) के प्रावधानों के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा रहा है. विशेषज्ञों के सुझाव के अनुसार ही आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More