)
Horoscope Today 8 November 2026 : आज दिवाली कई शुभ योगों में मनाई जाएगी, तुला राशि में बुधादित्य राजयोग, कन्या में शुक्र की उपस्थिति और चंद्रमा के संबंध से नीचभंग राजयोग और चंद्रमा के शुक्र की राशि तुला में संचरण करने से कलात्मक राजयोग का निर्माण हो रहा है. आज 8 नवंबर दिवाली पर चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेंगे. कलात्मक राजयोग सुंदरता देने वाला, कला को निखारने वाला है. जानिए ये शुभ सभी 12 राशियों के लिए क्या-क्या संकेत दे रहे हैं. पढ़ें 8 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल.
अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है. आपकी ही किसी ज़िद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे जोकि आपको एक नई दिशा भी प्रदान करेंगे. परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा. आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
पुराने मित्रों के साथ मेलजोल होना खुशनुमा यादों को ताजा करेगा. क्रोध और आवेश के चलते कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक सकता है. व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी. परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा. प्रेम संबंध को विवाह में परिणीत करने हेतु योजनाएं बनेंगी. सर्वाइकल तथा गर्दन में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी. मेहमानों की आवाजाही रहेगी. ऑनलाइन जैसा कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें. नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में अगर कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो आज हासिल होने की संभावना है. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
उपाय- पेड़-पौधों के पास किसी भी तरह की गंदगी ना करें. बल्कि उन्हें जल से सींचे.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 6
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी. योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें. दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें. व्यवसाय में ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से भी आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं. जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको सुकून देगा. तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा.
उपाय- अपने इष्ट का ध्यान करें और सकारात्मक रहें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2
उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है. आपको किसी भी परेशानी का हल निकालने में सहायता मिलेगी. अकारण ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें. अपने गुस्से व वाणी पर कंट्रोल रखें. व्यवसाय संबंधी कोई भी कार्य अपनी उपस्थिति और देखरेख में ही करवाएं. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से पारिवारिक व्यवस्था मधुर बनाकर रखेंगे. वर्तमान मौसम की वजह से थकान व सुस्ती महसूस होगी. उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यों को निपटाने का उत्तम समय है. दोस्तों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं. व्यवसाय में दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी.
उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 4
व्यवस्थित दिनचर्या रखने से कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज को अधिक संभालकर रखें. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने से आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित रहेगी. गैस और सिरदर्द जैसी समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकती है.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
किसी खास व्यक्ति के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का बेहतरीन समय है. युवा वर्ग सोशल मीडिया व फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें. आज व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी. संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे. ध्यान रखें कि शॉपिंग करते समय अपने सामर्थ्य से ज्यादा खर्च ना करें. व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें. लव अफेयर्स के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें. और ना ही किसी तरह का रिस्क लें.
उपाय- प्रातः काल सूर्य भगवान के दर्शन करें तथा उनकी किरणों का स्नान करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 5
आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी. संतान की परेशानियों का निवारण में आपका योगदान जरूरी है. इस समय व्यवसाय में मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु परिणाम कम ही हासिल होंगे. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. वर्तमान मौसम का हल्का-फुल्का प्रभाव रह सकता है.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
आज अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ अच्छा बदलाव महसूस करेंगे. बच्चों को आपके सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करें. इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में हैं. सिर्फ रुपए-पैसों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा बर्बाद ही होगा. डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 9
संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें, तो अच्छा है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा निवेश ना करें. दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा. बदलते वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 8
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)