App

दिवाली पर तगड़े राजयोग, इन 5 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है बड़ा यू-टर्न!

दिवाली का पर्व डबल राजयोग में मनाया जाएगा. 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर धन, यश, व्‍यापार, समृद्धि देने वाले ग्रह बुध, शुक्र और सूर्य मिलकर 2 राजयोग बना रहे हैं. जानिए इस दिवाली किन राशियों की किस्‍मत चमकने जा रही है.

दिवाली पर तगड़े राजयोग, इन 5 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है बड़ा यू-टर्न!
Image Credit: दिवाली पर 5 राशि वालों को मां लक्ष्‍मी की कृपा और ग्रहों की चाल खूब लाभ दे सकती है. (Photo: AI)

दिवाली 8 नवंबर को है और 2 शुभ राजयोगों में मनाई जाएगी. धन, समृद्धि, खुशियां और रोशनी देने वाले इस पर्व पर इन राजयोगों का बनना कुछ राशि वालों की किस्‍मत के सितारे बुलंद कर रहा है. इन लोगों को धन लाभ, इनकम में बढ़ोतरी, यश और खुशियां मिलने के योग बन रहे हैं. ये राजयोग हैं - बुधादित्‍य राजयोग और नीचभंग राजयोग. यानी कि इस दिवाली कुछ खास राशि वालों पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा हो सकती है. जानिए ये योग कैसे, किस राशि में और कब तक सक्रिय रहेंगे, साथ ही किन राशि वालों को लाभ देंगे.

तुला और कन्‍या राशि में राजयोग

तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग सक्रिय है. सूर्य 16 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे और बुध 2 दिसंबर तक तुला में रहेंगे. साथ ही अभी बुध वक्री हैं और 13 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे. इस तरह 16 नवंबर तक सूर्य-बुध की युति बनी रहेगी और बुधादित्‍य राजयोग से यश, धन, बुद्धिमत्‍ता, अच्‍छी निर्णय क्षमता का लाभ मिलता रहेगा.

वहीं 6 नवंबर को शुक्र अपनी नीच राशि कन्‍या में आए हैं. 22 नवंबर को शुक्र तुला राशि में जाएंगे. दिवाली के दिन चंद्रमा के नीच राशि कन्‍या में बैठे शुक्र से बन रहा विशेष संबंध नीचभंग राजयोग बनाएगा.

5 राशियों के चमकेंगे किस्‍मत के सितारे

ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि ग्रहों की इन स्थितियों की ज्‍योतिषीय गणनाओं के अनुसार, दिवाली पर बन रहे 2 राजयोगों के इस महासंयोग का सबसे शानदार और सकारात्मक प्रभाव 5 भाग्यशाली राशियों पर पड़ सकता है.

1. वृष राशि : वृष राशि के स्‍वामी शुक्र ही नीचभंग राजयोग बना रहे हैं, जो कि आपको लाभ देगा. वर्कप्‍लेस पर आपके काम की तारीफ होगी. आप टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. संपत्ति संबंधी डील हो सकती है. यश बढ़ेगा.

2. मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्‍वामी बुध धन, वाणी, व्‍यापार के कारक हैं जो सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्‍य राजयोग बना रहे हैं. यह योग मिथुन राशि  वाले कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्‍छा है. कारोबार बढ़ाने, मुनाफा कमाने, सेल बढ़ाने का सुनहरा मौका है. साथ ही नई गाड़ी, संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं. आपका मान-सम्‍मान भी बढ़ेगा.

3. तुला राशि : तुला राशि के स्‍वामी शुक्र नीचभंग राजयोग बना रहे हैं और बुधादित्य योग तो तुला राशि में ही बन रहा है, इसलिए आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. आपको खूब सम्‍मान, पैसा, नया पद मिल सकता है. आप सही निर्णय लेकर महत्‍वपूर्ण डील लॉक कर पाएंगे.

4. धनु राशि : धनु राशि वाले यदि सही समय पर सही कदम उठाएं तो बहुत फायदे में रहेंगे. आपकी तंगी दूर हो सकती है. निवेश करें तो भविष्‍य में लाभ होगा. साथ ही कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने के भी योग हैं.

5. मकर राशि : मकर राशि वालों की लंबी समय से चल रही परेशानियां अब कम होंगी. भाग्य का साथ मिलने लगेगा. करियर को रफ्तार मिलेगी. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More