App

दिल्ली में GRAP 3 लागू, कक्षा 5वीं तक छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद! क्लासेस होंगी या नहीं?

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रद्रूषण को देखते हुए ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) 3 को लागू कर दिया गया है. साथ ही राज्य के सभी स्कूलों को कक्षा 5वीं तक बंद करने का ऐलान किया है.

दिल्ली में GRAP 3 लागू, कक्षा 5वीं तक छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद! क्लासेस होंगी या नहीं?

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हवा की क्वालिटी में कमी आ रही है, जिस वजह से प्रद्रूषण काफी बढ़ गया है. दिल्ली में ग्रैप-2 के बाद सरकार की ओर से ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) 3 लागू कर दिया गया है. राज्य में GRAP- 3 लागू होने के साथ स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की गई है. दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए राज्य में GRAP स्टेज 3 लागू करने का ऐलान किया है. ऐसे में दिल्ली वासियों से कहा गया है राज्य में कुछ वाहनों को चलाने पर रोक है. साथ ही, कुछ कक्षाओं के लिए स्कूल जाने की छुट्टी कर दी है. बढ़ते प्रद्रूषण के वजह से राज्य में ये फैसला लिया गया है. 

दिल्ली में इन वाहनों पर प्रतिबंध

मंत्री मनजिंदर सिंह के अनुसार, CAQM ने GRAP- 3 लागू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के कारण भारत स्टेज 4 (BS-IV) या उससे पुराने एमिशन स्टैंडर्ड वाले डीजल वाहन, और भारत स्टेज 3 (BS-III) या उससे पुराने स्टैंडर्ड वाले पेट्रोल वाहनों का दिल्ली में चलना अब प्रतिबंधित है. चाहे वो दिल्ली में रजिस्टर्ड हों या कहीं और। इसी तरह, डीजल से चलने वाले भारी वाहन और हल्के कमर्शियल वाहन (LCV) जो BS-IV या उससे पुराने स्टैंडर्ड के हैं, उन पर भी रोक लगा दी गई है.

क्या दिल्ली के सभी स्कूल बंद? 

नहीं, फेस्टिवल सीजन के कारण स्कूलों में छुट्टी का ऐलान है, लेकिन सरकार ने ग्रैप-3 के वजह से राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रखा जाए और क्लासे को हाइब्रिड मोड में चलाया जाए.

कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए क्लासेस होंगी या नहीं?

दिल्ली के सभी स्कूलों में 5वीं तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू करने का ऐलान किया गया है, जिसका मतलब है कि इस कक्षा तक के बच्चों को घर रहकर ऑनलाइन क्लासेस लेनी होंगी. दिल्ली एनसीआर में सभी स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कक्षा 5वीं तक स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलना होगा. 

मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति थमने से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और अधिक बढ़ने की आशंका है. ऐसे में इन पाबंदियों का पालन करने का आदेश दिया गया है. जब तक GRAP स्टेज-3 की पाबंदियां लागू रहेंगी, तब तक ये सभी दिशानिर्देश प्रभावी रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More