App

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ 'पप्पू' गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहे साहू की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही थीं.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ 'पप्पू' गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार
Image Credit: Rekha Arya Husband Arrested

सुरेंद्र डसीला/देहरादून: लंबे समय से फरार चल रहे उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की जांच कर रही एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था.गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. अब गिरफ्तारी के बाद एसआईटी आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की भी संभावना है.

गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून के कैंट कोतवाली में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी. एसआईटी ने जांच के दौरान अहम सबूत मिलने के बाद कोर्ट से गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था. बयान दर्ज कराने के लिए तीन नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए.

नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

इससे पहले साहू ने हाईकोर्ट में एफआईआर निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी.  4 नवंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि आरोप सिर्फ वैवाहिक विवाद तक सीमित नहीं हैं.

एसआईटी कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस 

एफआईआर में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, मारपीट, धमकी, दूसरी शादी और SC-ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगी हैं.आज एसआईटी पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More