App

दीपोत्सव पर राममय हुई अयोध्या: जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकलीं मनमोहक झांकियां, हर राज्य के लोक रंग में रंगी धर्मनगरी

अयोध्या में शनिवार को अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. दीपोत्सव पर साकेत महाविद्यालय से रामपथ होते हुए रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई.

दीपोत्सव पर राममय हुई अयोध्या: जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकलीं मनमोहक झांकियां, हर राज्य के लोक रंग में रंगी धर्मनगरी

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है. दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर शहर का कोना-कोना राममय हो चुका है. शनिवार को शहर के साकेत महाविद्यालय से सियाराम की भव्य झांकी निकाली गई, जिसे उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों के पारंपरिक नृत्य के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे शहर में दीपावली के उल्लास को चार चांद लगा दिए.

राम पथ पर जीवंत हुए रामायण के प्रसंग
साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर यह शोभायात्रा अयोध्या के प्रमुख मार्गों और राम पथ से होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंचेंगी. राम पथ पर चल रही इन झांकियों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को बेहद खूबसूरती से जीवंत किया गया है. इस दौरान पूरा माहौल 'जय श्री राम' और राम कथा के जयकारों से गूंज उठा.

जयकारों की गूंज
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वह दृश्य रहा, जहां कलाकारों ने अलग-अलग पौराणिक स्वरूपों में जीवंत भूमिकाएं निभाईं. इस दौरान भगवान राम के स्वरूप ने कहा कि अयोध्या के कण-कण में राम बसे हैं, तो वहीं बजरंगबली के रूप में कलाकार ने जय श्री राम के नारे लगाए. यहां तक कि रावण के रूप में सजे कलाकार द्वारा 'हर हर महादेव' के उद्घोष ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया.

बिहार की सांस्कृतिक छटा 
इस शोभायात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं. खास तौर से बिहार से आए कलाकारों ने भगवान राम और माता सीता के भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि बिहार में दीपावली के ठीक सातवें दिन लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाई जाती है, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और देश की पहचान का प्रतीक है.

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने क्या कहा?
इस भव्य आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि अयोध्या एक बार फिर से इतिहास रचने की कगार पर है. दीपोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि झांकियां निकल रही है और अयोध्या एक बार फिर से इतिहास रचेगी.  

अयोध्या की सड़कों पर उमड़ी भीड़ और भक्तिमय माहौल ने यह साबित कर दिया कि त्रेतायुग की वह गौरवशाली गाथा आज भी हर भारतवासी के दिल में उतनी ही जीवंत है.

(अयोध्या से नंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More