)
कपिल/प्रेमेंद्र: दिवाली से पहले ही उत्तर प्रदेश की हवा ने दम घोंटना शुरू कर दिया है. फिरोजाबाद और आगरा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.सुबह उठते ही शहरों पर स्मॉग की मोटी चादर बिछी दिख रही है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
फिरोजाबाद में इस साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 6 में से 3 स्टेशनों पर AQI 500 के पार चला गया.रैना - AQI 530 (PM 2.5 - 338, PM 10 - 396)जैन नगर - AQI 529 (PM 2.5 - 325)जवाहर पुरम - AQI 516
सुबह से ही शहर स्मॉग में डूबा रहा.मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी मास्क लगाकर निकले. कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत की.
आगरा में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं. शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है. शहीद नगर - AQI 418 (सबसे प्रदूषित),छीपीटोला बाजार - 412, राजेश्वर मंदिर - 406, भाटिया पेट्रोल पंप - 403, आगरा स्मार्ट सिटी के 39 सेंसरों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कई इलाकों में AQI 300-400 के बीच बना हुआ है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.
दिवाली से पहले आतिशबाजी का सामान, पराली का धुआं, वाहनों का धुआं और ठंडी हवा के चलते प्रदूषण नीचे ही ठहर जा रहा है. यही वजह है कि सुबह और शाम के वक्त स्मॉग सबसे ज्यादा दिख रहा है.
1. सुबह और देर शाम मॉर्निंग वॉक / एक्सरसाइज से बचें
2. बाहर निकलें तो N95 मास्क जरूर लगाएं
3. बच्चों और बुजुर्गों को बिना जरूरत बाहर न भेजें
4. घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, धूल-धुआं अंदर न आने दें
5. खांसी, आंखों में जलन या सांस फूलने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.