App

SBI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

SBI Assistant Manager Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर नौकरी के लिए आवेदन पत्र जारी हुए हैं. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

SBI में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

SBI Assistant Manager Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने का सपना हर युवा देखता है. अगर आप भी बैंक में परमानेंट सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. एसबीआई ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के अंतर्गत 'इंजीनियर (फायर)' के पदों को रेगुलर यानी पूरी तरह से परमानेंट आधार पर भरा जा रहा है. इसके लिए 40 वर्ष की आयु तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर पद से संबंधित पूरी डिटेल्स जानते हैं.

योग्यता: कोई एक डिग्री होना जरूरी

B.E. / B.Tech:

  • सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग में B.E. या B.Tech 
  • फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग में B.E. या B.Tech 
  • नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (NFSC) नागपुर से B.E. (Fire) की डिग्री 
  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फायर / सेफ्टी में समकक्ष डिग्री 

अन्य योग्यता / प्रमाण पत्र:

  • इंस्टीट्यूशन ऑफ फायर इंजीनियर्स (भारत या यूके) का सदस्य या फिर एसोसिएट होना. 
  • NFSC नागपुर से डिवीजनल ऑफिसर्स कोर्स किया हो.

आयु सीमा?

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल तक के उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती अभियान के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर आयु सीमा की गणना की जाएगी. एससी या एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

कितना अनुभव होना जरूरी?

योग्यता / प्रोफाइल (Qualification)    आवश्यक अनुभव (Required Experience) Graduate Member (Institutions of Fire Engineers - India / UK)    न्यूनतम 3 साल का अनुभव Divisional Officers Course (NFSC नागपुर)    न्यूनतम 3 साल का अनुभव अन्य सभी शैक्षणिक योग्यताएं (All Other Eligible Candidates)    फायर सेफ्टी फील्ड में न्यूनतम 2 साल का अनुभव

योग्यता / प्रोफाइलआवश्यक अनुभव 
ग्रेजुएट सदस्य (इंस्टीट्यूशंस ऑफ फायर इंजीनियर्स - भारत / यूके)न्यूनतम 3 साल का अनुभव 
प्रभागीय अधिकारी पाठ्यक्रम (एनएफएससी नागपुर)न्यूनतम 3 साल का अनुभव 
अन्य सभी शैक्षणिक योग्यताएं  फायर सेफ्टी फील्ड में न्यूनतम 2 साल का अनुभव

कैसे और कब तक करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियर-फायर) के JMGS-I ग्रेड के तहत कुल 17 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More