App

CBSE Class 10th Date Sheet Out 2027: 16 फरवरी से 9 मार्च तक 10वीं की बोर्ड परीक्षा, छात्रों को किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

CBSE Class 10th Date Sheet Out 2027: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, जिसके अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 16 फरवरी 2027 से बोर्ड एग्जाम शुरू हो रहे हैं.

CBSE Class 10th Date Sheet Out 2027: 16 फरवरी से 9 मार्च तक 10वीं की बोर्ड परीक्षा, छात्रों को किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

CBSE Class 10 Board Exam 2026: आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दिया है. आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, 16 फरवरी 2027 से 9 मार्च 2027 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. 

इससे पहले बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का भी ऐलान किया था. इसके तहत, देश और विदेश के सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 के बीच होंगी. वहीं, विंटर-बाउंड स्कूलों में कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे.

CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा डेटशीट 2027

दिन और दिनांकविषय का नाम
16 फरवरी 2027पेंटिंग
17 फरवरी 2027गणित बेसिक / गणित स्टैंडर्ड
18 फरवरी 2027डेटा साइंस, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इंट्रो टू फिन. मार्केट्स, फूड प्रोडक्शन
19 फरवरी 2027होम साइंस
20 फरवरी 2027उर्दू कोर्स-बी / एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस
22 फरवरी 2027साइंस
23 फरवरी 2027इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म
24 फरवरी 2027कंप्यूटर एप्लीकेशन / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
26 फरवरी 2027इंग्लिश (कम्युनिकेटिव) / इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
27 फरवरी 2027मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, नेपाली आदि  क्षेत्रीय भाषाएं 
1 मार्च 2027अरबी, संस्कृत, राई, गुरुंग, तामांग, शेरपा
3 मार्च 2027हिंदी कोर्स-ए / हिंदी कोर्स-बी 
4 मार्च 2027उर्दू, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मणिपुरी, तेलुगु
5 मार्च 2027तेलुगु, रूसी, फारसी, संगीत (हिंदुस्तानी और कर्नाटक) 
6 मार्च 2027फ्रेंच
8 मार्च 2027सोशल साइंस
9 मार्च 2027स्पेनिश, जर्मन, एनसीसी, जापानी, बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी

सीबीएसई 10वीं के छात्र डेट शीट का पीडएफ देखने के लिए 'CBSE 10th Board Exam 2027' लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. 

इन जरूरी बातों का ध्यान रखें छात्र

सीबीएसई की डेटशीट के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा होने में करीब 2 महीने का समय है, ऐसे में जरूरी है कि रिवीजन पर फोकस रखें. किसी भी पुराने सिलेबस को छेड़ने की कोशिश न करें. सैंपल पेपर को सॉल्व करें और उस हिसाब से टाइम मैनेजमेंट के साथ सुधार करें. 

इसके अलावा एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश को भी ध्यान से पढ़ें. स्कूल द्वारा दिए गए एडमिट कार्ड पर छपे सभी नियमों को ध्यान से देखें और पढ़ें. परीक्षा के टाइम-टेबल और ड्रेस कोर्ड आदि के बारे में जान लें. अधिक जानकारी या अपडेट के आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More