App

Aaj Ka Panchang: दिवाली आज, देखें लक्ष्‍मी पूजा के मुहूर्त, योग, नक्षत्र, राहुकाल समेत 8 नवंबर का पूरा पंचांग

Today Panchang: दिवाली पर्व मनाने का इंतजार खत्‍म हुआ और आज कार्तिक अमावस्‍या की रात धन की देवी मां लक्ष्‍मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या हैं और आज कौन-कौन से योग-संयोग बन रहे हैं, जानने के लिए देखें 8 नवंबर का पंचांग.

Aaj Ka Panchang: दिवाली आज, देखें लक्ष्‍मी पूजा के मुहूर्त, योग, नक्षत्र, राहुकाल समेत 8 नवंबर का पूरा पंचांग
Image Credit: दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार का पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कार्तिक मास की अमावस्‍या रात को धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाएगी. दिवाली महापर्व पर आयुष्‍मान योग बन रहा है. पूरे दिन स्‍वाती नक्षत्र रहेगा. अच्‍छी बात यह है कि राहुकाल शाम को रहेगा और लक्ष्‍मी पूजा के शुभ मुहूर्त पर अड़चन नहीं डालेगा. वहीं दर्श अमावस्‍या भी आज ही मानी जाएगी. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 8 नवंबर का पंचांग.

8 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक अमावस्‍या की सुबह 11:28 बजे तक कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी और इसके बाद अमावस्‍या प्रारंभ होगी.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - दिवाली, दर्श अमावस्‍या,

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहकर कलात्‍मक योग बनाएंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 05:52 बजे से पूरे दिन स्‍वाति नक्षत्र रहेगा.  

आज के योग - सुबह 03:27 बजे से पूरे दिन आयुष्‍मान योग रहेगा.

दिवाली पर मां लक्ष्‍मी पूजा मुहूर्त

शाम का मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक (सबसे शुभ वृष लग्‍न)

निशीथ काल मुहूर्त : रात 8:11 से 10:52 तक.

महा निशीथ काल मुहूर्त: रात 11:44 बजे से रात 12:36 बजे तक.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:40 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:41 बजे 
चन्द्रोदय - तड़के सुबह 5:34 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 04:54 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:04 बजे से 05:52 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - रात 10:01 बजे से देर रात 11:43 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:18 बजे से 05:41 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:10 बजे से 01:33 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:55 बजे से शाम 04:18 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:12 बजे से 04:56 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक

करण

शकुनि - सुबह 11:28 बजे तक
चतुष्पद - सुबह 11:28 बजे से देर रात 11:57 बजे तक
नाग - देर रात 11:57 बजे से अगले दिन 9 नवंबर की दोपहर 12:32 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More