SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुरी किस्मत या कर्मों का न्याय? जानें क्या है शनि की 'पनौती' और भद्रा से इसका संबंध

आपने शनि की पनौती के बारे में सुना है, न्याय और कर्मफल के कारक देवता शनि देव की पनौती से उनकी बहन भद्रा का क्या संबंध है और इसका व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? आइए इस लेख में विस्तार से इस बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 26, 2026, 14:00 IST | Updated: Nov 26, 2026, 14:03 IST
Join

आप अपने सामान्य जीवन में पनौती शब्द कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है. जब हमारा कोई काम नहीं बनता, शुभ कार्य में बाधा आती है या ऐसा लगता है कि भाग्य साथ नहीं है, तो मन में यही आता है कि क्या पनौती है. पनौती को बुरी किस्मत और काम बिगाड़ू ही माना जाता है. आइए इस लेख में जानें आखिर पनौती है क्या और इसका शनि देव व उनकी बहन भद्रा से क्या संबंध है.

शनि देव से पनौती का संबंध

आमतौर पर ज्योतिष शास्त्र में पनौती को बुरी किस्मत से जोड़ा जाता है लेकिन इसका सीधा संबंध शनि देव से है. शनि की स्थिति और उसकी चाल व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालती है. ज्योतिष में शनि की चाल से किसी व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू या खत्म होते हैं. साढ़े सात साल की साढ़ेसाती और ढाई साल की ढैय्या का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर रहता है. शनि की साढ़ेसाती बड़ी पनौती है और इस दौरान व्यक्ति को कठिन समय भी देखना पड़ सकता है, जीवन के संघर्ष बढ़ जाते हैं और हर कर्म का फल मिलने लगता है. शनि की ढैय्या छोटी पनौती है, इस दौरान व्यक्ति के जीवन में छोटे-छोटे संघर्ष, चुनौतियां और बाधाएं आती हैं. इन दोनों ही अवधि में सावधानी और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होती है.

पनौती और भद्रा का संबंध

शनि की बहन और सूर्यपुत्री भद्रा का भी पनौती से गहरा संबंध है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को भी पनौती कहा गया है क्योंकि जब भी पृथ्वी पर भद्रा का वास होता है वैसे ही सभी शुभ कार्य रुक जाते हैं और क्योंकि भद्राकाल में शुभ कार्य करने से उसमें अड़चन आने की पूरी संभावना होती है. इस तरह भद्राकाल को पनौती के रूप में भी देखा जाता है.

क्या पनौती हमेशा अशुभ फल देती है?

एक सवाल मन में उठता है कि पनौती क्या हमेशा अशुभ ही होती है या क्या इसे हमेशा बुरी किस्मत से जोड़ा जाना चाहिए. दरअसल, ज्योतिष अनुसार शनि देव की साढ़ेसाती या पनौती हमेशा ही नकारात्मक फल दे यह जरूरी नहीं है. क्योंकि शनि देव बुरा परिणाम नहीं देते हैं बल्कि वे कर्मों के अनुसार फल देते हैं. अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है और आपने केवल अच्छे कर्म ही किए हैं तो आपको शनि देव अच्छे फल देंगे, इसी तरह बुरे कर्म का हिसाब करते हुए बुरे फल देंगे. साढ़ेसाती और ढैय्या काल में शनि देव केवल कर्मों का हिसाब करके उसके शुभ-अशुभ फल देते हैं. ऐसे में यह फल अशुभ ही होगा यह पूरी तरह से तय नहीं माना जा सकता है. शनि की पनौती को जीवन में सावधानी, अनुभव और अपने आपको पहचानने के मौके के रूप में देखना चाहिए. अपने कर्मों को सुधारना चाहिए और जीवन को अनुशासन के साथ जीने की कोशिश करनी चाहिए. इस तरह शनि की पनौती के प्रभाव को सकारात्मक किया जा सकता है.

( Disclaimer: यह लेख सामान्य ज्योतिषीय जानकारी और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य या निर्णय का आधार न मानें, व्यक्तिगत कुंडली के लिए योग्य ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें.)

और पढ़ें- गजब की याददाश्त और लीडरशिप क्वालिटी लेकर पैदा होते हैं इन तारीखों पर जन्मे बच्चे, पाते हैं बेशुमार सफलता!

और पढ़ें- शनि से टकराने नक्षत्र मंडल क्यों पहुंचे थे राजा दशरथ, कैसे टला 'रोहिणी शकट भेदन' का महासंकट? जानें रोमांचक कथा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES