App

गजब की याददाश्त और लीडरशिप क्वालिटी लेकर पैदा होते हैं इन तारीखों पर जन्मे बच्चे, पाते हैं बेशुमार सफलता!

Numerology Mulank Children: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के बच्चे शांत होते हैं, कुछ बच्चे बुद्धिमान और गजब की नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. आइए जानें कौन-से मूलांक के बच्चे तेज बुद्धि वाले होते हैं.

गजब की याददाश्त और लीडरशिप क्वालिटी लेकर पैदा होते हैं इन तारीखों पर जन्मे बच्चे, पाते हैं बेशुमार सफलता!

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है. हर व्यक्ति पर उसके मूलांक के स्वामी ग्रह का गहरा प्रभाव होता है. यही कारण है कि हर मूलांक के व्यक्ति का एक तय स्वभाव है. ध्यान दें, कुछ बच्चे तेज बुद्धि के होते हैं, कुछ बच्चे शांत होते हैं तो कुछ बच्चे खुशनुमा मिजाज के होते हैं. बच्चों के स्वभाव और क्षमताओं में भिन्नता के पीछे उनके मूलांक का प्रभाव हो सकता है. आइए इस लेख में जानें कि किन मूलांक के बच्चे तेज दिमाग और गजब की याददाश्त वाले होते हैं, बुद्धिमान और गजब के नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं.

सूर्य ग्रह के स्वामित्व वाला मूलांक 1

अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं जिनके प्रभाव से जातक में एक अलग तरह का तेज होता है. जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है. सूर्य की इन पर कृपा होती है जिसके कारण इन बच्चों में गजब का आत्मविश्वास, ऊर्जा और लीडरशिप क्वालिटी होती है. ये बच्चे नई चीजें सीखने के लिए सबसे आगे होते हैं, जिज्ञासा से भरे होते हैं और इनकी यादाश्त बहुत अच्छी होती है. ये बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर खूब प्रसिद्धि पाते हैं और अपने गोल को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करते हैं और बड़े-बड़े फैसले बिना किसी कन्फ्यूजन के लेते हैं.

बृहस्पति ग्रह के स्वामित्व वाला मूलांक 3

मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति ग्रह है. वो बच्चे जो किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे हों तो उसका मूलांक 3 है. इन बच्चों पर गुरु का प्रभाव बहुत ही गहरा होता है. ये बच्चे जन्म से ही ज्ञान की ओर आकर्षित होते हैं और उम्र बढ़ने के साथ पढ़ाई-लिखाई में इनकी रुचि भी बढ़ती जाती है. ये बच्चे किसी भी विषय को गहराई से जान लेना चाहते हैं. एक बार जो सीख लेते हैं वो भूल नहीं सकते हैं. इनके भीतर गजब की तर्क क्षमता होती है. नई जानकारियों को हासिल करना इनका सबसे पसंदीदा काम है.

बुध ग्रह के स्वामित्व वाला मूलांक 5

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो बुद्धि, संवाद और तर्क क्षमता के कारक है. ऐसे बच्चे जो किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 5 है. इस मूलांक के बच्चे बुद्धिमान होते हैं. उनकी यादाश्त गजब की होती है. ऐसे बच्चे चतुर और जिज्ञासा से भरे होते हैं, अनेक सवाल करते हैं और उनका जवाब खोजते हैं, हाजिरजवाबी होते हैं और हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहते हैं. जल्दी सीख लेते हैं. ये बच्चे जहां भी जाते हैं वहां पर माहौल को खुशनुमा बना देते हैं.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें, बच्चे के भविष्य के लिए केवल अंक पर निर्भर न रहें, निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More