App

3.5 अरब यूजरनेम, पासवर्ड और निजी दस्तावेज लीक, बिना सुरक्षा के खुले डेटाबेस में पड़ी थी जानकारी; बढ़ा हैकर्स का खतरा

रिसर्चर्स ने दो बड़े डेटा लीक का खुलासा किया है, जिनमें 3.5 अरब से ज्यादा लोगों की जानकारी बिना सुरक्षा के खुले में मिली है. इनमें ईमेल, पासवर्ड, सेशन टोकन और पहचान पत्र शामिल हैं, जिससे हैकर्स अकाउंट हथियाने और बड़ी ठगी को अंजाम दे सकते हैं.

3.5 अरब यूजरनेम, पासवर्ड और निजी दस्तावेज लीक, बिना सुरक्षा के खुले डेटाबेस में पड़ी थी जानकारी; बढ़ा हैकर्स का खतरा

साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिसर्चर्स ने दो बड़े डेटा लीक पकड़े हैं. जिसमें 3.5 अरब से ज्यादा लोगों की जानकारी बिना किसी सुरक्षा के खुले में मिली है. इसे इतिहास के सबसे बड़े डेटा लीक में गिना जा रहा है.

इन फाइलों में यूजरनेम और पासवर्ड हैं. राष्ट्रीय पहचान पत्र और निजी दस्तावेज भी शामिल हैं. इसी डेटा लीक को लेकर वायर्ड ने एक रिपोर्ट निकाली है जिसके मुताबिक ये डेटा सिर्फ एक देश का नहीं बल्कि कई देशों का है.

जैसा की हम जानते हैं कि एक इंसान के कई अकाउंट हो सकते हैं. इसलिए रिकॉर्ड की संख्या इतनी ज्यादा दिख रही है. इससे हैकर्स को अकाउंट को हैक करने का मौका मिल सकता है. साथ ही लोग बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं.

मालवेयर से चुराए गए 2 अरब रिकॉर्ड

ये डेटा लीक जिस डेटाबेस से हुआ है उसकी खोज ब्लैक हिल्स इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी कंपनी के रिसर्चर जेरेमिया फाउलर ने की है. जिसमें करीब दो अरब लॉगिन रिकॉर्ड मिले हैं. ये डेटा 8,471 फोल्डर में रखा गया था. कई फोल्डर देश के हिसाब से बंटे थे.

इसमें ईमेल, पासवर्ड और कुकीज शामिल थे. डिवाइस की जानकारी और सेशन टोकन भी थे. सेशन टोकन लीक होना बहुत खतरनाक है. इससे हैकर्स बिना अकाउंट को बिना पासवर्ड के खोल सकते हैं.

पासवर्ड बदलने के बाद भी टोकन काम कर सकता है. इतना ही नहीं इसमें करोड़ों सोशल मीडिया और शॉपिंग अकाउंट भी मिले हैं.

 जिसका इस्तेमाल हैकर्स कई चीज में कर सकते हैं. कई सरकारी ईमेल और उसके पासवर्ड भी थे. ये डेटा एक खतरनाक इन्फो स्टीलर नाम के मालवेयर को दूसरों के फोन में डालकर चुराया गया था

जानकारी से बन सकती है पूरी प्रोफाइल

फाउलर ने जब इसपर और रिसर्च की तो पता चला कि इसमें लगभग 4 लाख से ज्यादा दस्तावेज थे. इन सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए उसी खतरनाक मालवेयर का इस्तेमाल किया गया था.

ये किसी भी इंसान की सारी जानकारी निकाल सकता है, जिससे पूरी की पूरी नई प्रोफाइल बन सकती है. फाउलर ने साफ कहा कि ये बहुत डरावना है.

अगर ये डेटा गलत हाथों में जाए तो बड़ी मुसीबत है. हैकर्स किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कंपनियों के सर्वर हैक नहीं हुए. ये डेटा लोगों के हैक किए गए फोन और कंप्यूटर से निकला गया है. होस्टिंग कंपनी को बताने के बाद इसे बंद कर दिया गया है.

चीन के 1.64 अरब रिकॉर्ड का खुलासा

दूसरा डेटा लीक ग्रेग पोलॉक ने पकड़ा है. वो सुरक्षा कंपनी अपगार्ड के रिसर्च डायरेक्टर हैं. इस डेटाबेस में 1.64 अरब दस्तावेज थे. ये दस्तावेज चीन के लोगों और वहां की कंपनियों का था.

जांच में 84 करोड़ से ज्यादा पहचान पत्र के नंबर मिले हैं. इसमें 30 करोड़ फोन नंबर भी शामिल थे. करीब 1.1 करोड़ छात्रों के रिकॉर्ड थे. लगभग 80 लाख कंपनियों की जानकारी भी थी.

हैरान कर देने वाली तो ये है कि इसमें बच्चों का भी डेटा था. इतना ही नहीं जो लोग मर चुके हैं उनकी भी जानकारी वहां मौजूद थी. ये डेटाबेस बिना पासवर्ड के खुला पड़ा था. जांच के दौरान ही ये अचानक बंद हो गया.

पुराने लीक जोड़कर बनाया गया डेटाबेस

ग्रेग पोलॉक के मुताबिक इस डेटा को बड़े ही अच्छे से रखा गया था. हैकर्स ने इसे किसी बड़ी ठगी के लिए तैयार किया था. किसी भी एक सरकारी कंपनी के पास एक साथ इतनी सारी जानकारी नहीं होती है.

कई सालों से जो लोगों के डाटा लीक होते हैं, उसी को जोड़कर सारी जानकारी को एक डेटाबेस में रखा गया था. हमलावर इससे किसी व्यक्ति की पूरी जानकारी निकाल सकते हैं. धोखाधड़ी करने वालों के लिए ये बहुत काम का होता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More