App

आजम खान का ओवैसी पर तीखा हमला,बोले-दो-चार कैंडिडेट हरवाने की हैसियत

आजम खान ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला. कहा- ओवैसी का मकसद सिर्फ दो-चार कैंडिडेट को हराना है। बिजनौर सांसद पर भी साधा निशाना.

आजम खान का ओवैसी पर तीखा हमला,बोले-दो-चार कैंडिडेट हरवाने की हैसियत
Image Credit: Azam Khan (File photo)

आजम खान: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एक बार फिर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है.आजम खान ने कहा कि ओवैसी का मकसद बहुत छोटा है, वो सिर्फ दो-चार कैंडिडेट को हरवाना चाहते हैं. इसी के साथ उन्होंने बिजनौर के सांसद को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

दो-चार कैंडिडेट को हरवाने की हैसियत

आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कोशिश की है कि ओवैसी को ज्यादा काबिले-बहस ना बनाएं क्योंकि उनका मकसद बहुत छोटा सा है. आजम खान के मुताबिक ओवैसी का सिर्फ इतना ही मकसद है कि वो दो-चार कैंडिडेट को हरवा दें, जो उनकी हैसियत है.

आजम खान ने कहा कि इस छोटे से मकसद के लिए जो शख्स मुल्क को नुकसान पहुंचा रहा है, उसे लोग पहचानते हैं, समझते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग उनके चांदी और सोने के सिक्कों की वजह से उनके साथ लग जाते हैं.

बिजनौर सांसद का जिक्र और सियासी तंज

आज़म खान ने बिजनौर के सांसद का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें उनका बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने बिजनौर सांसद को अपना "छोटा भाई" बताते हुए कहा कि वे उनसे मोहब्बत करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर खत्म कर लिया. आज़म खान ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उन्हें ताकत दी थी, उसी ताकत के सहारे उन्होंने विरोध का रास्ता अपनाया और "पीठ में खंजर घोंपा".

नंदकिशोर गुर्जर ने बताया आजम से भी कट्टर हैं ओवैसी

यूपी की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "ओवैसी जैसा कट्टर व्यक्ति संसद में बैठता है, वह आजम खान से भी आगे है"
हाल ही में आजम खान के जेल से बाहर आने और समाजवादी पार्टी के नेताओं से जुड़ी गतिविधियों के बीच नंदकिशोर गुर्जर लगातार आजम खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा नेतृत्व ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के प्रभाव व गठबंधनों को लेकर दबाव में है.

राजनीतिक विश्लेषकों के लिहाज से यह बयान प्रदेश के सियासी समीकरणों, विपक्षी रणनीति और भीतरखाने की खींचतान को लेकर नई चर्चाओं को हवा देने वाला माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More