हाथ से बार-बार गिर रही हैं ये चीजें? समझ लें मंडरा रहा है 'अशुभ साया', कंगाली आने से पहले तुरंत अपनाएं ये उपाय!
घर में पूजा का दीया, सिंदूर या पानी का कलश बार-बार गिरना वास्तु के अनुसार किसी बड़े संकट का संकेत हो सकता है. इस खबर में इन घटनाओं के पीछे के वास्तु नियम और उपाय के बारे में डिटेल से जानेंगे.
घर में रोजमर्रा का काम करते समय अक्सर हाथ से चीजें छूटकर गिर जाती हैं. ज्यादातर लोग इसे एक आम लापरवाही समझकर तुरंत भूल जाते हैं.
पर कुछ चीजें ऐसी होती है जिसका गिरना साधारण नहीं होता है, ऐसा वास्तु शास्त्र और पुरानी ज्योतिषीय मान्यताओं में कहा जाता है. जिसमें पूजा-पाठ की सामग्री या रसोई की चीजों सबसे ऊपर आती हैं.
इनका अचानक से गिरना आगे के लिए अशुभ संकेत हो सकता है. ऐसा होने पर आपको डरने की जरूरत नहीं है, आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और सही वास्तु उपाय अपना लेना चाहिए.
आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि कौन सी चीज के गिरने का क्या संकेत होता है और आपको उसके बाद क्या जरूरी कदम उठाना चाहिए.
पूजा का दीपक गिरना
अगर आप पूजा कर रहे हैं और उस समय आपके हाथ से जलता हुआ दीया हाथ से छूटकर गिर जाता है, तो ये बहुत अशुभ होता है. वास्तु के हिसाब से पूजा का दीया गिरना एक बुरा ईशारा हो सकता है.
ऐसा होने पर आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है. आपको तुरंत भगवान से अपनी गलती के लिए माफी मांग लेनी चाहिए. उसके बाद आप अपने हाथ पैर को धोकर सच्चे मन से फिर से दिया जला सकते हैं.
भगवान की मूर्ति का गिरना
अगर आपके घर में बने मंदिर से अचानक मूर्ति गिरकर टूट जाती है, तो ये एक गंभीर धार्मिक संकेत है. अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको उस मूर्ति को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए.
शास्त्रों की मानें तो टूटी या खंडित मुर्ति का पूजा करना सही नहीं होता है. ऐसी मूर्ति को अपने पास के किसी पवित्र नदी या पवित्र तलाब में प्रवाहित कर देना चाहिए.
अगर आपके घर के आस-पास ऐसा कुछ ना हो तो आप मूर्ति को पीपल के पेड़ के नीचे इज्जत के साथ रख सकते हैं.
पानी का कलश गिरना और पूजा का प्रसाद छूटना
अगर आपके घर पर कोई पूजा हो रहा है, तो वहां कलश में पानी भर कर रखा जाता है, जो पवित्रता की पहचान होती है. अगर वो कलश अचानक से गिर जाए तो ये घर के लोगों में तनाव बढ़ा सकता है.
ठीक इसी तरह अगर आपको पूजा में प्रसाद मिला है, और वो आपके हाथों से गिर जा रहा है तो ये भी अच्छा नहीं माना जाता है. अगर ऐसा होता है तो आपको उसे अपने पैरों के नीचे नहीं आने देना चाहिए.
प्रसाद को कचरे में भी नहीं फेकना चाहिए. उस प्रसाद को आदर के साथ उठाकर किसी गमले में या पौधे की मिट्टी में डाल देना चाहिए.
सिंदूर और रसोई की चीजें गिरना
हिंदू धर्म में सिंदूर को बेहद पवित्र और सुहाग का प्रतीक माना जाता है. पूजा करते समय या मांग भरते समय सिंदूर की डिब्बी का नीचे गिरना भी अशुभ माना जाता है.
गिरे हुए सिंदूर को कभी भी झाड़ू से साफ नहीं करना चाहिए. साथ ही उस पर पैर नहीं पड़ने देना चाहिए. इसे किसी साफ कपड़े या कागज की मदद से उठाकर किसी पवित्र जगह पर रख दें.
इसके अलावा रसोई में बार-बार नमक गिरना पैसों की तंगी लाता है और दूध का उबलकर गिरना क्लेश का कारण बनता है.
बार-बार सामान गिरने पर न डरें, अपनाएं ये आसान तरीके
अगर आपके घर में आए दिन हाथ से सामान गिर रहा है, तो हर बार किसी अनहोनी से डरने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले अपने घर की व्यवस्था पर ध्यान दें.
पूजा के बर्तन और भारी सामान को किसी सुरक्षित और समतल जगह पर रखें. रसोई में काम करते समय जल्दबाजी न करें और फर्श की फिसलन को तुरंत ठीक कराएं.
घर में शांति बनाए रखने के लिए अपने इष्टदेव का ध्यान करें और रोजाना शाम को कपूर जलाएं.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस
(Disclaimer): यह लेख लोक-मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और धार्मिक परंपराओं पर आधारित है. इनका कोई वैज्ञानिक या प्रमाणिक आधार नहीं है.