SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rashifal 2027: साल 2027 में किन राशियों को मिलेगा किस्‍मत का साथ, 2026 के अंत में 2 क्रूर ग्रहों का परिवर्तन दे रहा बड़ा इशारा

Rahu Ketu Transit 2026: साल 2026 के अंत में 2 क्रूर ग्रहों राहु और केतु का महागोचर हो रहा है. वे 18 महीने में राशि बदलते हैं इसलिए अगला पूरा साल किन राशियों पर वे मेहरबान रहेंगे, जान लीजिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 10, 2026, 08:27 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:51 AM IST
Image Credit: दिसंबर 2026 में राहु केतु का गोचर होगा, जिसका प्रभाव अगले पूरे साल 2027 में बना रहेगा. (Photo:AI)
Join

ज्‍योतिष में केवल 2 ग्रह राहु और केतु ऐसे हैं, जो हमेशा उल्‍टी चाल चलते हैं. साथ ही इन्‍हें छाया ग्रह माना गया है और इनके पास किसी भी राशि का स्‍वामित्‍व नहीं है. लिहाजा जिस राशि पर इनकी छाया पड़े उस पर ही इनका बड़ा असर होता है. राहु-केतु 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं. साल 2026 के आखिर में राहु और केतु ग्रह राशि बदलेंगे. इसके बाद साल 2027 में पूरे साल वे इन्‍हीं राशियों में रहते हुए केवल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.

किन राशियों में हो रही राहु-केतु की एंट्री?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को शाम 07:28 बजे राहु मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ठीक इसी समय केतु ग्र‍ह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार, 5 राशियों के लिए राहु-केतु के ये गोचर काफी हद तक सकारात्‍मक रह सकते हैं. राहु-केतु ग्रह अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं, लिहाजा इन लोगों की जिंदगी में कुछ अ‍प्रत्‍यातिशत बदलाव साल 2027 में आने की संभावना है.  

1. मेष राशि : मेष राशि से राहु 10वें भाव में रहेंगे जो इन लोगों को करियर में बड़ा उछाल दे सकते हैं. नौकरी करने वालों की नौकरी में अचानक बदलाव आ सकता है, ट्रांसफर हो सकता है. वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय उनका रुतबा और कद बढ़ाने वाला हो सकता है. कारोबारी लोग भी जमकर पैसा कमा सकेंगे.

2. वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए साल 2027 कई मामलों में अच्‍छा साबित हो सकता है. करियर में आप ऊंची छलांग लगा सकते हैं. साथ ही आपकी इनकम में भी तगड़ी बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं. कुछ लोग नए सोर्स से भी पैसा कमाएंगे, वहीं करियर में बदलाव के भी योग हैं. लंबी यात्राओं के योग हैं. भाग्‍योदय होगा. 

(यह भी पढ़ें: सूर्य, मंगल, शुक्र...नवंबर में धड़ाधड़ बदलेंगे चाल, तुला समेत 5 राशियों की उंगलियां घी में, सिर कड़ाही में!) 

3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वो राशि है जिसके लिए साल 2027 बहुत अच्‍छा रह सकता है. लंबे समय से आप जिन सपनों को पूरा करने या पद-सम्‍मान पाने की राह देख रहे थे, वो अब मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. लेकिन किसी के कहने पर ना तो बड़ा निवेश करें, ना ही बड़ा लेन-देन करें. हर पहलू की खुद अच्‍छे से जांच करें, फिर भी कदम उठाएं.

4. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए राहु का गोचर दूसरे भाव (धन व वाणी भाव) में और केतु का गोचर आठवें भाव में होगा. आपको संपत्ति संबंधी अचानक लाभ हो सकता है. कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है या किसी प्रॉपर्टी डील से बड़ा फायदा मिल सकता है. कारोबार में विस्‍तार होगा, आप नई ब्रांच खोल सकते हैं या बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं. वाणी से लाभ होगा. हालांकि बिना सोचे-समझे किया गया निवेश नुकसान भी दे सकता है.

5. मीन राशि : मीन राशि वालों को राहु का गोचर अचानक बड़ा लाभ करवा सकता है. आप एक से ज्‍यादा स्‍त्रोतों से पैसा कमाएंगे. साथ ही फंसा हुआ पैसा मिलने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी, सोने में निवेश से भी लाभ होने के योग हैं. 

(Disclaimer-  यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES