SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जन्‍म की राशि या नक्षत्र, दोनों में कौन ज्यादा ताकतवर और किससे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी?

जिस तरह जन्‍म की राशि का महत्‍व होता है, वैसे ही ज्‍योतिष में जन्‍म के नक्षत्र को बहुत अहम माना गया है. आइए आसान भाषा में समझते हैं राशि और नक्षत्र में अंतर और नक्षत्र का पर्सनैलिटी पर असर.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 16, 2026, 08:48 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:55 IST
Image Credit: नक्षत्र, राशि के अंदर मौजूद होते हैं और व्‍यक्ति की पर्सनैलिटी, भविष्‍य के बारे में ज्‍यादा गहराई से जानकारी देते हैं. (Photo:AI)
Join

लोग अपना राशिफल और पर्सनैलिटी के बारे में जानने के लिए राशि की मदद लेते हैं लेकिन जन्‍म का नक्षत्र इससे भी ज्‍यादा गहराई से आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है. क्‍योंकि नक्षत्रों का विज्ञान राशि से भी ज्‍यादा गहरा है. राशि और नक्षत्र में क्‍या अंतर है, ये कैसे आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालते हैं, इनमें कौन ज्‍यादा ताकतवर है. आइए जानते हैं ऐसे सभी महत्‍वपूर्ण सवालों के जवाब.  

जन्‍म राशि और जन्‍म नक्षत्र में अंतर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जन्म का नक्षत्र आपकी जन्म राशि से अधिक सूक्ष्म, गहरा और प्रभावी होता है. यह न केवल आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालता है, बल्कि ग्रहों के गोचर की गणना भी राशि की तुलना में नक्षत्र से करना ज्‍यादा सटीक होता है. अब बात आती है राशि और नक्षत्र में अंतर की.

सरल भाषा में दोनों के बीच का अंतर और ताकत को समझना है तो मान लीजिए जन्म की राशि एक बड़ा शहर है और नक्षत्र उसके मुहल्‍ले. 12 राशियां होती हैं और 27 नक्षत्र. इस तरह एक राशि के अंदर सवा 2 नक्षत्र आते हैं. क्‍योंकि आसमान को 12 राशियों में बांटा गया है और 27 नक्षत्र उन्‍हीं राशियों के अंदर आते हैं.

आपके जन्‍म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, वह आपकी जन्‍म राशि होती है और उस राशि के अंदर सवा 2 नक्षत्र में से जिस नक्षत्र के अंदर होता है, वही आपका जन्‍म नक्षत्र होता है. राशि की तरह हर नक्षत्र का भी स्‍वामी ग्रह होता है, जिसका असर व्‍यक्ति की पर्सनैलिटी पर पड़ता है.

(यह भी पढ़ें: आपकी राशि का असली 'आका' कौन सा ग्रह? जानें कैसे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी और व्‍यवहार) 

राशि से ज्‍यादा नक्षत्र ताकतवर

चूंकि राशि का फैलाव ज्‍यादा है और नक्षत्र का उसकी तुलना में कम इसलिए नक्षत्र के जरिए आपकी पर्सनैलिटी को ज्‍यादा गहराई से समझा जा सकता है. राशि की तुलना में नक्षत्र का नाम आपके लिए शहर के सटीक पते की तरह है.

यही वजह है कि राशि आपकी पर्सनैलिटी और भविष्‍य के बारे में मोटा अंदाजा देती है, लेकिन नक्षत्र ज्‍यादा सटीक जानकारी देता और भविष्‍यवाणी करता है. इसलिए विद्वान ज्‍योतिषाचार्य सटीक भविष्‍यफल बताने के लिए नक्षत्रों के आधार पर गणना को ज्‍यादा महत्‍व देते हैं.

(यह भी पढ़ें: कहीं आप अपना रोज गलत राशिफल तो नहीं पढ़ रहे? समझ लें सूर्य राशि, चंद्र राशि और लग्न राशि का खेल!) 

27 नक्षत्रों के नाम, स्‍वामी ग्रह और उनकी खूबियां

अपना नक्षत्र जानने के लिए आप अपनी कुंडली के शुरुआत में दी गई जानकारियां देखें. जहां आपकी राशि, योनि, गण जैसे सामान्‍य विवरण दिए गए होते हैं, वहीं आपके जन्‍म का नक्षत्र भी मेंशन होता है. कुंडली पाने के लिए ऑनलाइन किसी भी साइट या ऐप पर जाकर अपना नाम, सही जन्‍मतारीख, जन्‍म का सटीक समय और जन्‍मस्‍थान डालना होता है. इससे आपकी कुंडली बन जाती है. 27 नक्षत्र के नाम, किस नक्षत्र के स्‍वामी ग्रह कौन हैं और किस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की पर्सनैलिटी में क्‍या खास होता है, देखिए पूरी लिस्‍ट.


(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES