App

आपकी राशि का असली 'आका' कौन सा ग्रह? जानें कैसे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी और व्‍यवहार

वैदिक ज्‍योतिष में मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां बताई गईं हैं, वहीं 9 ग्रह होते हैं. हर राशि का एक स्‍वामी ग्रह होता है. जानिए आपकी राशि का असली 'आका' ग्रह कौन-सा है और यह आप पर क्‍या असर डालता है?

आपकी राशि का असली 'आका' कौन सा ग्रह? जानें कैसे तय होती है आपकी पर्सनैलिटी और व्‍यवहार
Image Credit: ज्‍योतिष के अनुसार आपकी राशि का स्‍वामी ग्रह कौन-सा है और उसका आपकी पर्सनैलिटी-आदतों पर असर. (Photo:AI)

ज्‍योतिष शास्‍त्र में राशि के आधार पर व्‍यक्ति का स्‍वभाव और पर्सनैलिटी की कुछ खासियतें बताई गई हैं. माना जाता है कि एक ही राशि के लोगों के स्‍वभाव में कुछ बातें कॉमन होती हैं. इसके पीछे वजह हैं उनके स्‍वामी ग्रह. एस्ट्रोलॉजी नॉलेज सीरीज के तहत आज जानते हैं सभी 12 राशियों के स्‍वामी ग्रह और उनका संबंधित राशि के लोगों पर प्रभाव कि कैसे वह ग्रह आपकी पर्सनैलिटी को आकार देता है.

9 ग्रह और 12 राशि

भारतीय ज्‍योतिष में 12 राशियां और 9 ग्रह बताए गए हैं. हालांकि चीनी और पश्चिमी ज्‍योतिष में भी 12 राशियों का ही जिक्र है. इन 9 ग्रहों में से ही कोई न कोई ग्रह हर राशि का स्‍वामी है.

9 ग्रहों में 2 ग्रह राहु और केतु के पास किसी भी राशि का स्‍वामित्‍व नहीं है. वहीं सूर्य और चंद्रमा एक-एक राशि के स्‍वामी हैं. वहीं बचे हुए 5 ग्रह में से हर ग्रह 2 राशियों का स्‍वामी है.

राशियां और उनके स्‍वामी ग्रह

राशि स्‍वामी और उनका पर्सनैलिटी पर असर

सूर्य ग्रह : सिंह राशि के स्‍वामी - ग्रहों के राजा सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों में पैदाइशी तौर पर लीडरशिप स्किल होती हैं. वे बेहद कॉन्फिडेंट और चुनौतियों से न डरने वाले होते हैं. 

चंद्रमा ग्रह : कर्क राशि के स्‍वामी - मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा कर्क राशि वालों को संवेदनशील, भावुक और कल्पनाशील बनाते हैं. ये लोग अपने परिवार और करीबियों से बहुत अटैच रहते हैं.

मंगल ग्रह : मेष और वृश्चिक राशि - अग्नि तत्‍व वाले मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस और पराक्रम का प्रतीक हैं. वे मेष और वृश्चिक राशि वालों को निडर, साहसी और ऊर्जावान बनाते हैं. ये लोग हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले होते हैं.

बुध ग्रह : मिथुन और कन्या राशि - ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, व्‍यापार, वाणी और तर्कशक्ति के स्वामी हैं. जिसके चलते वाले मिथुन और कन्‍या राशि के लोग खूब बोलने वाले और बातचीत की शैली में निपुण होते हैं. ये लोग बिजनेस, मार्केटिंग, बोलने-लिखने से जुड़े करियर में काफी सफल होते हैं. 

देवगुरु बृहस्पति ग्रह : धनु और मीन राशि - बृहस्‍पति या गुरु ग्रह ज्ञान, धर्म, वैवाहिक सुख और विवेक देते हैं. जिसके चलते धनु और मीन राशि के लोग आदर्शवादी, सलाह देने में माहिर और आध्यात्मिक झुकाव वाले होते हैं.

शुक्र ग्रह : वृष और तुला राशि - शुक्र ग्रह प्रेम, धन, कला और भौतिक सुखों के ग्रह हैं. इनके प्रभाव से वृष और तुला राशि के लोग अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाले, कला प्रेमी, लग्‍जरी लाइफ पसंद करने वाले होते हैं. ये लोग जमकर पैसा कमाने और खर्च करने में भरोसा करते हैं.

शनि ग्रह : मकर और कुंभ राशि - न्‍याय के देवता शनि ग्रह कर्म, न्याय और अनुशासन देते हैं. साथ ही खूब मेहनत कराते हैं और संघर्ष के बाद सफलता देते हैं. शनि के प्रभाव से मकर और कुंभ राशि के लोग बेहद मेहनती, धैर्यवान, गंभीर और अपने उसूलों पर चलने वाले होते हैं. ये देर से सही लेकिन स्‍थाई सफलता हासिल करते हैं.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. स्‍वामी ग्रह के अलावा कुंडली के अन्‍य ग्रहों, माहौल, अनुभव और समय के साथ बदली आदतों का असर भी व्‍यक्ति की पर्सनैलिटी पर होता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More