App

सीएम सम्राट चौधरी का जन्मदिन, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

पीएम मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे बिहार के कई क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और वैभवशाली जीवन की कामना करता हूं.

सीएम सम्राट चौधरी का जन्मदिन, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Image Credit: पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं (Photo-AI)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. वे बिहार के कई क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा कि बिहार के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं!देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और वैभवशाली जीवन की कामना करता हूं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं. आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, यही शुभेच्छा है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा की अनवरत ऊर्जा प्रदान करें और आपके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More