)
दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस त्योहार को खुशियों, रोशनी और रोशनी के पर्व के रूप में मनाया जाता है.
दिवाली की रात हर जगह अपनी-अपनी परंपराएं निभाई जाती हैं. ऐसी ही एक ये भी परंपरा होती है जिसमें दिवाली की रात घर का मेन गेट खुला रहता है.
बहुत से लोग इसे सिर्फ एक धार्मिक मान्यता मानते हैं. लेकिन इसके पीछे वास्तु और शास्त्रों के सटीक नियम जुड़े हुए हैं.
आज हम इस खबर में जानेंगे कि इस परंपरा का असली मतलब क्या है.
वास्तु शास्त्र के हिसाब से मेन गेट वही जगह होती है, जहां से पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है.
जब हम दिवाली पर घर की साफ-सफाई करते हैं और कोने-कोने में दीये जलाते हैं, तो माहौल शुद्ध हो जाता है.
दरवाजा खुला रखने से घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है. इसके साथ ही बाहर की पॉजिटिव एनर्जी और माता लक्ष्मी का घर में आसानी से आगमन होता है.
अब कुछ लोग सोच रहे होंगे कि पूरी रात दरवाजा खुला रखना जरूरी होता है क्या. क्योंकि आज के समय में रात में दरवाजा खोल के सोना सेफ भी नहीं होता है.
शास्त्रों के अनुसार, पूरी रात दरवाजा खुला रखने का कोई नियम नहीं है. ये एक बहुत बड़ा भ्रम है, जिसे लोग गलत तरीके से फॉलो करते हैं.
धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिषीय नियमों के हिसाब से मेन गेट को बस प्रदोष काल से लेकर पूजा के समय तक ही खुला रखना चाहिए.
इस दौरान माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज का पूजन किया जाता है.
इसलिए पूजा के वक्त दरवाजा खुला रखना बेहद शुभ माना जाता है. इससे ये भी हो जाता है कि आपका घर माता के आने के लिए तैयार है.
रात ज्यादा हो जाती है तो सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आपको मेन गेट बंद कर लेना चाहिए.
शास्त्रों में इसका भी समाधान बताया गया है. जब आप रात को दरवाजा बंद करें, तो चौखट पर एक अखंड दीया जरूर जलाकर रखें.
मेन गेट पर लगातार दिया जलता रहता है जिसकी वजह से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बना रहता है. साथ ही परंपरा का पालन भी हो जाता है और घर की सुरक्षा भी सुरक्षित रहती है.
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और पारंपरिक जानकारियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है.