SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इस साल 'शनि' वाली दिवाली! आपकी बर्थडेट अंक 8 की दुश्मन है या दोस्त? जानें पैसा आएगा या जाएगा

ये दिवाली शनि वाली दिवाली क्‍यों है? शनि का साया रहने से दिवाली कैसी रहेगी, किसके लिए शुभ रहेगी और किसके लिए नुकसान दे सकती है? जानिए सारे जवाब.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 01, 2026, 05:17 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 05:20 AM IST
Image Credit: 8 नवंबर पर दिवाली पर्व का न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार सभी बर्थडेट वालों के लिए प्रिडिक्‍शन. (Photo:AI)
Join

दिवाली महापर्व के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है. कार्तिक अमावस्‍या की रात दिवाली मनाई जाएगी. इस साल दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को है. इस तारीख के कारण ही इसे शनि वाली दिवाली कहा जा रहा है. दरअसल, न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार, अंक 8 के स्‍वामी शनि ग्रह हैं. इसलिए इस दिवाली पर शनि का प्रभाव रहेगा. शनि के साए में दिवाली कैसी रहेगी, साथ ही अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए शनि वाली दिवाली क्‍या लेकर आएगी?

होगा खर्च या लगेगी लॉटरी?

शनि न्‍याय और कर्म के देवता हैं. वे कर्म के अनुसार फल देते हैं. साथ ही शनि मेहनत, संघर्ष, खर्च, कर्ज, कामों में देरी के कारक हैं, लेकिन जब शनि प्रसन्‍न होते हैं तो खूब धन-दौलत, शोहरत, देते हैं. अब जानिए कि आपकी बर्थडेट अंक 8 की दोस्‍त है या दुश्‍मन? ताकि जान सकें कि आपके लिए ये दिवाली कैसी है.

इन बर्थडेट वालों के लिए शनि वाली दिवाली शुभ

अंक ज्‍योतिष के अनुसार, मूलांक 8 वालों के मित्र अंक हैं  3, 5, 6 और 7. यानी कि जिन लोगों की जन्‍मतारीख किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30, 6, 15, 24 , 7, 16 या 25 है उनके लिए ये दिवाली धन, संपत्ति और करियर में तरक्‍की दे सकती है. जिन लोगों का पैसा फंसा हुआ है, अब वो मिल सकता है. वहीं जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना चाहते हैं, उनकी फायदेमंद डील हो सकती है. 
उपाय: आप दिवाली पर मां लक्ष्‍मी की पूजा में पीली कौड़ी अर्पित करें और फिर उन्‍हें अपने धनस्‍थान पर रखें.

(यह भी पढ़ें: नवंबर में ग्रहों का महा-तांडव! 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत) 

ये बर्थडेट वाले दिवाली पर रहें सतर्क

न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 8 के दुश्मन अंक - 1, 2, 4, और 9 है. यानी कि जिन लोगों की बर्थडेट 1, 10, 19, 28, 2, 11, 20, 29,  4, 13, 22, 31, 9, 18, 27 है. उनके लिए दिवाली के मौके पर लापरवाही करना नुकसान दे सकता है. जैसे बिना जांच किए ऑनलाइन शॉपिंग या पैसे से जुड़ा फ्रॉड हो सकता है. कोई इलेक्‍ट्रॉनिक आइ‍टम खराब हो सकता है या उससे नुकसान हो सकता है. ललचाने वाले ऑफर्स देखकर आप EMI या क्रेडिट कार्ड के जाल में फंस सकते हैं. जिससे बाद में आपको धन हानि या तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

8 नंबर पर वालों पर असर

जिन लोगों का मूलांक 8 है यानी कि किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्‍म हुआ है. उनके लिए दिवाली औसत‍ या सामान्‍य फलदायी रह सकती है.

शनि के साए वाली दिवाली का असर

ज्‍योतिषाचार्य एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि शनि के साए वाली दिवाली का मतलब है कि यह दिखावे की बजाय टिकाऊ पैसे के मामले में ज्‍यादा अच्‍छी रहेगी. यानी कि जो लोग सोना-चांदी, जमीन, SIP में लंबे समय के लिए निवेश करेंगे, उन्‍हें लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है.

(यह भी पढ़ें: सूर्य, मंगल, शुक्र...नवंबर में धड़ाधड़ बदलेंगे चाल, तुला समेत 5 राशियों की उंगलियां घी में, सिर कड़ाही में!) 

शनि के अशुभ फल से बचने के लिए क्‍या करें?

- दिवाली की पूजा करते समय ध्‍यान रखें कि लोहे की चीजें आसपास भी न हों. मतलब लक्ष्‍मी जी को लोहे की तिजोरी में रखकर न पूजें, बल्कि लकड़ी की चौकी पर रखें.

- दिवाली के दिन अपने मुख्‍य द्वार पर 7 दीपक घी के और 1 सरसों के तेल का जलाएं.

- काली चीजों का दान कर सकते हैं. दिवाली के अगले सफाई कर्मियों को काले तिल के लड्डू दान करें.

(यह भी पढ़ें: कहीं आप अपना रोज गलत राशिफल तो नहीं पढ़ रहे? समझ लें सूर्य राशि, चंद्र राशि और लग्न राशि का खेल!) 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, अंकशास्त्र और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोई भी उपाय करने या निर्णय लेने से पहले योग्‍य एवं विश्‍वसनीय ज्योतिषी से सलाह जरूर लें.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES