SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Lucky Rashi: धनतेरस पर नोट छापने के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, 2 महा-राजयोग चमकाएंगे भाग्य!

इस साल की धनतेरस कई शुभ योग में मनाई जाएगी. एक तरफ धनतेरस के दिन 2 राजयोग बन रहे हैं, उस पर मां लक्ष्‍मी को समर्पित शुक्रवार का दिन भी पड़ रहा है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 04, 2026, 05:26 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 05:30 AM IST
Image Credit: धनतेरस पर 5 राशियों को पैसा, प्रमोशन और लग्‍जरी लाइफ मिल सकती है. (Photo: AI)
Join

धनतेरस पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा और कई लोगों के लिए मालामाल करने वाला साबित हो सकता है. कम से कम ज्‍योतिष तो यही संकेत दे रहा है. 6 नवंबर को ही धन-समृद्धि देने वाले शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में आकर मालव्‍य राजयोग बना रहे हैं. साथ ही तुला राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्‍मी नारायण योग बना रही है.

इसके अलावा धनतेरस के दिन मां लक्ष्‍मी और धन कुबेर देव की पूजा की जाती है और यह पर्व लक्ष्‍मी जी को ही समर्पित शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इस अतिशुभ योगों में धनतेरस पर्व कुछ राशियों के लिए धन-समृद्धि देने के योग बना रहा है. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानते हैं कि किन राशियों के लिए धनतेरस मालामाल कर सकती है.

धन-सौभाग्‍य देगी धनतेरस

1. वृष राशि: धनतेरस पर आर्थिक तंगी दूर होगी. आपकी इनकम बढ़ेगी. नौकरी करने वालों को बोनस या निवेश से अच्‍छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं. वहीं कारोबार में तेजी रहेगी. शुक्र ग्रह से संबंधित चीजें जैसे सजावटी सामान, कपड़े, गहने, कॉस्‍मेटिक्‍स से जुड़ी चीजों का व्‍यापार करने वालों की खूब कमाई हो सकती है. संपत्ति से जुड़ा बड़ा लाभ हो सकता है. जो महत्‍वपूर्ण काम अब तक रुके थे, अब बन जाएंगे. 

2. कन्या राशि: आपके लिए अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही कमाई का नया स्‍त्रोत बन सकता है. कुछ लोगों को नई नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है. कारोबार में तेजी रहेगी. इतनी ग्राहकी रहेगी कि आपको अपने लिए भी समय नहीं मिलेगा.

(यह भी पढ़ें: नवंबर में मंगल-गुरु-केतु की खतरनाक तिकड़ी, दिवाली के आसपास इन 4 राशियों पर संकट के बादल, रहें अलर्ट) 

3. तुला राशि: तुला राशि में ही मालव्य राजयोग और लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बन रहे हैं और बंपर लाभ ही इस राशि के लोगों को होने की संभावना है. आपको नौकरी में प्रमोशन, नए प्रोजेक्‍ट की जिम्मेदारी या मनपसंद जगह ट्रांसफर मिल सकता है. कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है या कोई डील सस्‍ते में हो सकती है. शॉपिंग पर तगड़ा ऑफर मिल सकता है.

4. मकर राशि: आपके अंदर जो धैर्य रखकर मेहनत करते रहने की आदत है, उसका फल अब मिल सकता है. जॉब हो या बिजनेस आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. जो लोग कारोबार बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये त्‍योहारी सीजन और उसके बाद शादियों का सीजन बहुत अच्‍छा रह सकता है.

5. कुंभ राशि: आपकी शनि की साढ़ेसाती उतार पर है और ये दोनों राजयोग बना रहे शुक्र ग्रह आपके राशि स्‍वामी शनि के मित्र हैं. ऐसे में धनतेरस आपके लिए भी धन योग बना रही है. आप धन कमाने के साथ-साथ उसका उपयोग निवेश में या अपने परिवार की सुख-सुविधा के लिए कर पाएंगे. 

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES