App

दिल्ली में आज ABVP की 'छात्र गर्जना', 10 हजार लोगों के साथ निकलेगा मार्च

दिल्ली में ABVP बुधवार 4 नवंबर को छात्र गर्जना कार्यक्रम आयोजित करने वाली है. इस बात की जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई. वहीं इस कार्यक्रम में 10 हजार लोगों को शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

दिल्ली में आज ABVP की 'छात्र गर्जना', 10 हजार लोगों के साथ निकलेगा मार्च
Image Credit: Zee Media file photo

दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने  छात्र गर्जना क्रायक्रम बुधवार 4 नवंबर को आयोजित कर रही है. इसकी तैयारी भी पहले ही शुरू चुकी थी. इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन देश में बढ़ती अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं पर कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठाएगा. इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी.  इस दौरान ABVP के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी और छात्रों से इसमें शामिल होने की अपील की.

क्यों निकाला जा रहा मार्च? 

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस डीयू छात्रसंघ  कार्यालय के प्रेरणा भवन में आयोजित की गई थी. इस दौरान ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा, DUSU अध्यक्ष यश डबास और सचिव रिया छावड़ी ने मीडिया को संबोधित किया. यहीं पर पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की तरफ से विश्वविद्यालय में एक बड़े पैदल मार्च की तैयारी की गई है. इस मार्च में लगभग 10 हजार लोगों को शामिल होने की उम्मीद है. ये मार्च  अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ निकाला जाएगा.

क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य?

ABVP के पदाधिकारियों ने बताया कि  छात्र गर्जना कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे स्टूडेंट्स को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना है. इस लेकर संगठन का कहना है कि देश के कुछ राजनीतिक दल और संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों और विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने का कोशिश कर रही है. ऐसे में छात्रों को एक साथ आना चाहिए और आवाज उठावी चाहिए.  

हिंसा और आगजनी के खिलाफ ABVP

ABVP का ये भी कहना है कि लोकतंत्र में विरोध करना हर किसी का अधिकार है. लेकिन वहीं विरोध के नाम पर हिंसा, आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पूरी तरह से गलत है. साथ ही संगठन का ये आरोप है कि कुछ ऐसे संगठन है, जो युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. साथ ही उन्हें   गलत गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं.  

कितने छात्र होंगे शामिल? 

ABVP के इस कार्यक्रम को दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. संगठन ने प्लानिंग की है कि पैदल मार्च के जरिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक अपना संदेश पहुंचाया जाए. ऐसे में अब ये देखना होगा कि  छात्र गर्जना कार्यक्रम में कितने छात्र शामिल होते हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More