SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज देवउठनी एकादशी पर त्रिग्रही व विष योग, 3 राशियों की बढ़ेगी चिंता, 4 को होगा लाभ

देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को है और इस खास मौके पर त्रिग्रही योग, वज्र और विष योग जैसे शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं. जानिए किन राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा और किन राशियों फायदा होगा.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 20, 2026, 07:23 IST | Updated: Nov 20, 2026, 07:29 IST
Image Credit: आज 20 नवंबर 2026, देवउठनी एकादशी की लकी-अनलकी राशियां. (Photo:AI)
Join

देवउठनी एकादशी... वो खास दिन जब भगवान विष्‍णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि का संचालन संभालते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को है और कल 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा. धार्मिक लिहाज से तो यह दिन हिंदुओं के लिए विशेष है ही, साथ ही ज्‍योतिषीय गणना से आज कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं. इन योगों के संयोग के बीच किन राशि वालों को आज फायदा हो सकता है और किन राशियों को नुकसान, जानिए.

देवउठनी एकादशी पर शुभ-अशुभ योग

त्रिग्रही योग - सिंह राशि में गुरु, केतु और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है. 
विष योग - मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बन रहा है. 
इसके अलावा आज अशुभ वज्र योग और शुभ रवि योग भी बन रहे हैं.

(यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह के अगले दिन लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन) 

आज की लकी राशियां

1. मेष राशि: देवउठनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग मेष राशि वालों के लिए अच्‍छे संकेत दे रहे हैं. आपको कामकाज संबंधी लाभ हो सकता है. साथ ही पैसे मिलने या धन संबंधी महत्‍वपूर्ण काम बनने के योग हैं. कुछ लोगों का अच्‍छी सूचना भी मिल सकती है.

2. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के प्रबल संकेत दे रहा है. ये पैसा इनकम में बढ़ोतरी का भी हो सकता है या पुराने निवेश का रिटर्न भी. आज का दिन आप आनंद और सुकून से बिताएंगे.

3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के आज से काम बनने लगेंगे. कारोबारी वर्ग के लिए दिन बिक्री और इनकम बढ़ाने वाला हो सकता है. बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है. लाइफ पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा.

4. धनु राशि: धनु राशि वालों को किस्‍मत का साथ मिलने से मुश्किल काम निपटाने में भी समस्‍या नहीं होगा. साथ ही आपका भगवान पर भरोसा बढ़ेगा. करियर में तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे. कुछ लोगों को अप्रत्‍याशित पैसा भी मिल सकता है.

इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज गुस्‍से पर काबू रखें, वरना किसी से झगड़ा हो सकता है. साथ ही गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को सेहत संबंधी समस्‍या हो सकती है या चोट लग सकती है. लिहाजा सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. किसी से विवाद हो सकता है.

मीन राशि: मीन राशि में ही शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बन रहा है. इस राशि के लोगों को आज तनाव या चिंता परेशान कर सकती है. ऐसी मानसिक स्थिति में बड़े फैसले लेना सही नहीं है.

ये उपाय देगा लाभ

आज देवउठनी एकादशी पर शुभ फल को बढ़ाने के लिए और अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें. श्रीहरि को पीले फूल, पीले फल और तुलसी दल अर्पित करें. लेकिन ध्‍यान रखें कि आज तुलसी के पौधे को स्‍पर्श न करें, बल्कि एक दिन पहले तोड़ा गया तुलसी दल ही अर्पित करें. 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें और गरीब-जरूरतमंदों को अपनी समार्थ्‍य के अनुसार दान करें.

(यह भी पढ़ें: नवंबर में तुलसी विवाह पर अग्नि पंचक का साया, क्या टल जाएंगे सभी मांगलिक कार्य?) 

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES