App

तुलसी विवाह के अगले दिन लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

तुलसी विवाह से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं और इस साल इस शुभ मौके के अगले दिन ही लक्ष्‍मी नारायण योग बन रहा है. शुक्र के अपनी ही राशि तुला में आने से बना यह योग कुछ राशि वालों के लिए गोल्‍डन टाइम की शुरुआत करेगा.

तुलसी विवाह के अगले दिन लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन
Image Credit: तुला राशि में बुध-शुक्र की युति से बन रहा लक्ष्‍मी नारायण योग 5 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. (Photo:AI)

ज्‍योतिष शास्‍त्र में लक्ष्‍मी नारायण योग को बहुत शुभ माना गया है. यह योग धन-समृद्धि और सौभाग्‍य देने वाला है. नवंबर में बन रहा लक्ष्‍मी नारायण योग दोगुना लाभ देने वाला है. दरअसल, यह योग 21 नवंबर को तुलसी विवाह के अगले दिन 22 नवंबर को बन रहा है. तुलसी विवाह का दिन भगवान विष्‍णु के शालिग्राम अवतार और मां लक्ष्‍मी के रूप तुलसी जी की कृपा पाने के लिए विशेष होता है.

साथ ही यह योग धन-सुख, समृद्धि देने वाले शुक्र ग्रह की राशि तुला में बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की शाम 05:38 बजे शुक्र अपनी राशि तुला में गोचर करेंगे, जहां पहले से बुध ग्रह मौजूद हैं. जिससे बुध और शुक्र की युति होगी और लक्ष्‍मी नारायण योग बनेगा. यह योग 5 राशि वालों के लिए सुनहरे समय की शुरुआत कर सकता है. इन लोगों को धन, तरक्‍की, प्‍यार और सम्‍मान दे सकता है. यह योग 2 दिसंबर 2026 तक यानी कि करीब 11 दिन सक्रिय रहेगा, इसके बाद बुध के वृश्चिक राशि में जाते ही यह योग समाप्‍त हो जाएगा.

5 राशियों को होगा तगड़ा लाभ

22 नवंबर 2026 से तुला राशि में बन रहा लक्ष्‍मी नारायण योग 5 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं.

1.  मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह लक्ष्‍मी नारायण योग कारोबार के लिए अच्‍छे संकेत दे रहा है. आपकी बड़ी डील फाइनल हो सकती है या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. भाग्‍य का साथ मिलेगा. सिंगल लड़के-लड़कियों के लिए शादी का रिश्‍ता आ सकता है.

2. वृष राशि: वृष राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और वही बुध के साथ मिलकर लक्ष्‍मी नारायण योग बना रहे हैं. जो आपको खूब धन-संपत्ति दिला सकता है. रुका हुआ पैसा या पुराने निवेश से बड़ा रिटर्न मिलने के योग हैं. आपके अच्‍छे काम की वजह से आपको सम्‍मान भी  मिलेगा.

3. कन्या राशि: कन्‍या राशि वालों के लिए लक्ष्‍मी नारायण योग धन योग बना रहा है. यानी कि आपको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. साथ ही वाणी की दम पर कोई महत्‍वपूर्ण काम बन सकता है.

4. तुला राशि: तुला राशि में ही लक्ष्‍मी नारायण योग बन रहा है और यह आपको कई लाभ देगा. एक तरफ आपकी पर्सनैलिटी का आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा और दूसरी ओर आपको पैसा-सक्‍सेस मिलेगी. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. करियर में नया पद मिल सकता है.

5. कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग किस्‍मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है. यात्रा हो सकती है. यह यात्रा आपके लिए अच्‍छी भी रहेगी.

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More