App

छठ पूजा के आखिरी दिन सूर्य का महागोचर! वृश्चिक राशि में आकर 30 दिन तक 5 राशियों को देंगे बड़ा लाभ

इस साल छठ पूजा के समापन पर ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य का यह गोचर खास है और 5 राशि वालों के लिए तो बहुत शुभ साबित हो सकता है. जानिए यह सूर्य गोचर अगले 1 महीने किन राशियों को तरक्‍की, पैसा और यश देगा.

छठ पूजा के आखिरी दिन सूर्य का महागोचर! वृश्चिक राशि में आकर 30 दिन तक 5 राशियों को देंगे बड़ा लाभ
Image Credit: 16 नवंबर 2026 की शाम सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 1 महीने तक इसी राशि में रहेंगे. (Photo:AI)

छठ पूजा के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाता है. इस उषा अर्घ्‍य के बाद ही व्रती व्रत का पारण करते हैं. यह अद्भुत संयोग है कि इस साल जिस सुबह सूर्य को उषा अर्घ्‍य दिया जाएगा, उसी शाम 07:48 बजे सूर्य गोचर करके वृश्चिक राशि में आएंगे. यानी कि अब अगले 1 महीने तक सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे. जानिए यह समय किन भाग्‍यशाली राशियों के लिए धन, तरक्‍की और सम्‍मान के योग बना रहा है. 

1. वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर धन और संपत्ति दोनों के मामले में फायदेमंद साबित हो सकता है. एक ओर आपको पुराने निवेश का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. दूसरी ओर प्रॉपर्टी संबंधी मामला सुलझ सकता है. कामकाज भी अच्‍छा चलेगा और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.

2. मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन अच्‍छे संकेत दे रहा है. इंटरव्‍यू, परीक्षा, प्रतियोगिता में आपका कॉन्फिडेंस आपको जीत दिला सकता है. साथ ही कुछ लोगों को मनपसंद जॉब मिलने के योग हैं. कुल मिलाकर यह समय आपको आपकी मेहनत का फल देगा.

3. तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह समय आपकी वाणी और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला है. आप ऐसे फैसले लेंगे जो भविष्‍य में बहुत लाभ देंगे. बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है या प्रॉपर्टी का सौदा तय हो सकता है. धन बढ़ेगा.

4. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि में सूर्य देव आ रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी करेंगे. साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. जिन लोगों के सरकारी काम अटके थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. लेकिन अहंकार से बचें.

5. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए समय अच्‍छा है. करियर और एजुकेशन से संबंधित लाभ हो सकता है. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है. यदि मन न हो तो काम करें. बिजनेस करने वालों के लिए तरक्‍की के नए रास्‍ते बनेंगे.

सूर्य को मजबूत करने के उपाय 

कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो व्‍यक्ति बेहद कॉन्फिडेंट और अच्‍छा लीडर बनता है. साथ ही उसे सफलता और मान-सम्‍मान मिलता है. सूर्य को मजबूत करने के लिए रोज सुबह उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें. जल में एक चुटकी रोली मिला लें. साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करें.  

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More