)
मथुरा से बनेगा यूपी चुनाव का रोडमैप: भारतीय जनता पार्टी आज से मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू कर रही है. इस शिविर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी एजेंडे और बूथवार माइक्रोमैनेजमेंट का खाका तैयार किया जाएगा. शिविर के बाद पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय होंगे.छोटी-छोटी चुनावी सभाओं से लेकर जिला और मंडल स्तर की सांगठनिक बैठकों के जरिये कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर लगाया जाएगा.
दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य समेत कई दिग्गज शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को मथुरा पहुंचेंगे.
इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके.
इसके अलावा बूथ स्तर पर सक्रियता, शक्ति केंद्रों,मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी.
नए मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं से जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा. छूटे हुए मतदाताओं से संपर्क मजबूत किया जाएगा।
विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी. चुनावी मुद्दों के चयन, सामाजिक समीकरण और मतदाताओं तक पहुंच पर मंथन होगा.
पार्टी की रणनीति केवल बड़े नेताओं की रैलियों तक सीमित रहने की नहीं है. इसके तहत स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से संवाद और कमजोर बूथों को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा. प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक संगठन की जवाबदेही तय की जाएगी.
शिविर के बाद पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय होंगे. छोटी-छोटी चुनावी सभाओं से लेकर जिला और मंडल स्तर की सांगठनिक बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर लगाया जाएगा. पार्टी की रणनीति केवल बड़े नेताओं की रैलियों तक सीमित नहीं है. स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से संवाद और हर बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहेगा. इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी तय की जाएगी.