)
देवउठनी एकादशी... वो खास दिन जब भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि का संचालन संभालते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को है और कल 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा. धार्मिक लिहाज से तो यह दिन हिंदुओं के लिए विशेष है ही, साथ ही ज्योतिषीय गणना से आज कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं. इन योगों के संयोग के बीच किन राशि वालों को आज फायदा हो सकता है और किन राशियों को नुकसान, जानिए.
त्रिग्रही योग - सिंह राशि में गुरु, केतु और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है.
विष योग - मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बन रहा है.
इसके अलावा आज अशुभ वज्र योग और शुभ रवि योग भी बन रहे हैं.
1. मेष राशि: देवउठनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग मेष राशि वालों के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं. आपको कामकाज संबंधी लाभ हो सकता है. साथ ही पैसे मिलने या धन संबंधी महत्वपूर्ण काम बनने के योग हैं. कुछ लोगों का अच्छी सूचना भी मिल सकती है.
2. कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के प्रबल संकेत दे रहा है. ये पैसा इनकम में बढ़ोतरी का भी हो सकता है या पुराने निवेश का रिटर्न भी. आज का दिन आप आनंद और सुकून से बिताएंगे.
3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के आज से काम बनने लगेंगे. कारोबारी वर्ग के लिए दिन बिक्री और इनकम बढ़ाने वाला हो सकता है. बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है. लाइफ पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा.
4. धनु राशि: धनु राशि वालों को किस्मत का साथ मिलने से मुश्किल काम निपटाने में भी समस्या नहीं होगा. साथ ही आपका भगवान पर भरोसा बढ़ेगा. करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. कुछ लोगों को अप्रत्याशित पैसा भी मिल सकता है.
सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज गुस्से पर काबू रखें, वरना किसी से झगड़ा हो सकता है. साथ ही गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें.
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को सेहत संबंधी समस्या हो सकती है या चोट लग सकती है. लिहाजा सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. किसी से विवाद हो सकता है.
मीन राशि: मीन राशि में ही शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बन रहा है. इस राशि के लोगों को आज तनाव या चिंता परेशान कर सकती है. ऐसी मानसिक स्थिति में बड़े फैसले लेना सही नहीं है.
आज देवउठनी एकादशी पर शुभ फल को बढ़ाने के लिए और अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें. श्रीहरि को पीले फूल, पीले फल और तुलसी दल अर्पित करें. लेकिन ध्यान रखें कि आज तुलसी के पौधे को स्पर्श न करें, बल्कि एक दिन पहले तोड़ा गया तुलसी दल ही अर्पित करें. 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें और गरीब-जरूरतमंदों को अपनी समार्थ्य के अनुसार दान करें.
(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)