SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आकाश से पृथ्वी तक...पंचतत्वों के सही तालमेल से सुधार सकते हैं घर का वास्तु, सुख-शांति चाहिए तो जानें हर दिशा का गणित

Vastu Tips And Panchtatva: वास्तु के अनुसार घर में पांच तत्वों आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी का सही संतुलन कैसे बनाया जा सकता है, घर की किस दिशा और कोने से कौन सा तत्व संबंधित हैं. पंचतत्वों से जुड़े किन आसान उपायों और बदलावों को करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है? आइए इस बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 20, 2026, 16:35 IST | Updated: Nov 20, 2026, 16:47 IST
Join

घर सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं बल्कि इसमें पंचतत्व समाए होते हैं जो यहां रहने वाले लोगों के जीवन में संतुलन लाते हैं. हालांकि, किसी भी घर में पंचतत्व- आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी का तालमेल बनाए रखना जरूरी है तभी इनसे होने वाला फायदा पा सकते हैं. ध्यान दें पंचतत्वों का सही तालमेल ही घर में सुख-शांति ला सकता है और घर के लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है. वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा का किसी न किसी तत्व से गहरा संबंध है. आइए जानें कि किस तत्व का किस तत्व से संबंध है और किन बातों का ध्यान रखकर घर में पंचतत्व और वास्तु को संतुलित कर सकते हैं.

आकाश तत्व

पंचतत्वों में से एक आकाश तत्व के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और देवता ब्रह्मा जी हैं. आकाश पर ही बाकी के सभी चार तत्व यानी अग्नि, भूमि, जल और हवा निर्भर करते हैं, आकाश में ही सब समाया हुआ है. आकाश तत्व का संबंध किसी घर के उत्तर-पूर्व कोणीय भाग से है. वास्तु अनुसार इस दिशा को खुला और खाली रखें. जिससे अंतरिक्ष से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में आ सके. शांतिपाठ, पूजन और योग के लिए इस दिशा को सबसे सही माना जाता है. बौद्धिक विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस दिशा में कभी-कभी बैठें.

अग्नि तत्व

पंचतत्वों में से एक अग्नि शुद्धता का प्रतीक है. हिंदू संस्कृति में अग्नि को जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा माना जाता है. अग्नि से हवन किया जाता है, दीया जलाते हैं और किसी भी मांगलिक कार्य में अग्नि देव का होना जरूरी होता है. वेदों में त्रिकोण को अग्नि का प्रतीक माना गया है. अग्नि को वास्तु से जोड़ें तो ध्यान देना होगा कि किसी भी त्रिकोणीय प्लॉट पर घर नहीं बनवाना चाहिए. इस तरह की जमीन पर बने घर में भयावह आग की दुर्घटना हो सकती है. जान-माल की हानि भी बनी रहती है. भवन के दक्षिण-पूर्व कोण यानी आग्नेय कोण अग्नि का है, ऐसे में घर की रसोई इसी जगह पर बनवाएं.

जल तत्व

पंचतत्वों में से एक जल सभी जीवन का आधार है. चक्र को जल का प्रतीक माना गया है. वास्तु अनुसार कभी भी गोल जमीन पर घर नहीं बनवाना चाहिए या गोल घर नहीं खरीदना चाहिए. ऐसे घर में रहने वाले लोगों को बेचैनी होती है. जीवन में अस्थिरता बनी रहती है. घर में जल का संबंध हैंडपंप, पानी की टंकी और दर्पण से हैं. घर में जितने भी शीशे हैं उनका भी जल तत्व से संबंध है. घर में बाथरूम, गेस्ट हाउस या पानी रखने की जगह को उत्तर-पश्चिम कोण में बनवाएं. मकान में जल निकासी की दिशा उत्तर-पूर्व में रखें.

वायु तत्व

वायु तत्व भी किसी भी जीव के जीवन का आधार है. वास्तु के अनुसार वायु और अग्नि का एक दूसरे से बहुत ही गहरा नाता है. वायु से ही अग्नि जलती है. इन दोनों ही तत्व में स्थिरता होती है. घर में वायु के प्रवेश करने का रास्ता उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें. द्वार, खिड़की, कूलर, एसी, बरामदा और बालकनी को इसी दिशा में बनाएं, इन्हीं रास्तों से घर में हवा का प्रवेश होता है.

पृथ्वी तत्व

पंचतत्वों में से एक पृथ्वी किसी भी घर का आधार है. एक ऐसा आधार जिस पर जल, अग्नि व वायु तत्व सक्रिय रहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर शांतिदायक वातावरण रखना बहुत जरूर है. घर को असली फूलों के गुलदस्तों से सजाएं, कमरे के भीतर या बालकनी में पौधे लगाएं, ऐसा करने से पृथ्वी तत्व का शुभ प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है. घर को हवादार बनाएं और खिड़की ऐसी जगह पर बनवाएं कि घर में अच्छी रोशनी आए.

(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी और वास्तु मान्यताओं पर आधारित है. इसे धार्मिक या ज्योतिषीय सलाह न मानें. कोई भी बड़ा निर्माण या बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- सात्विक और तामसिक ऊर्जा का टकराव: तुलसी माला पहन कर श्मशान क्यों नहीं जाते, इसे पहनने के क्या हैं नियम? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES