)
Sugar Price Surge: हर कोई सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट की चर्चा कर रहा है. सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, तो चांदी 2.75 लाख रुपये तक सस्ती हो गई. सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बीच आपकी सुबह-शाम वाली चाय पर महंगाई का साया पड़ गया है. सरकार ने तमाम उपाय गए लिए, लेकिन चीनी के दाम गिरने का नाम नहीं ले रहा.
देश के कई शहरों में चीनी के दाम 70 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं. अगर आप ब्लिंकिंट, बिग बास्केट जैसे क्विक कॉमर्स साइट से चीनी ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो आपको 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है. बीते एक महीने में चीनी की कीमत में 4.2% का इजाफा देखने को मिला है. हैरानी की बात, तो ये है कि चीनी के उत्पादन में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दाम गिरने के बजाए 30% तक उछल गए. चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये के करीब पर पहुंच चुकी है, जबकि पिछले साल समान अविध में चीनी के दाम 46 रुपये प्रति किलो के आसपास थे .

प्रोडक्शन की बात करें, तो इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) के डेटा के मुताबिक 15 नवंबर तक भारत में 2.36 मिलियन टन चीनी का उत्पादन हो चुका था, जो साल के शुरुआत में 1.15 मिलियन टन था. घरेलू बाजार में चीनी के पर्याप्त स्टॉक हैं, सप्लाई चेन बेहतर है, लेकिन इसके बावजूद चीनी की कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं.
घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार की ओर से कई कोशिशें की गई. जैसे सरकार ने सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया. दिसंबर 2026 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात को ड्यूटी फ्री कर दिया, ताकि बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. सरकार जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्टॉक की सीमिट तय कर दी, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है. चीनी के दाम में गिरावट नहीं आ रही है. दिल्ली में चीनी की कीमत करीब 39%, मुंबई में 40% , कोलकाता में 38% महंगी हो गई. देश के प्रमुख शहर जैसे...
ग्लोबल मार्केट में चीनी की कीमतों में 25% तक का इजाफा हुआ है. अलनीनो इफेक्ट, बायोफ्यूज में गन्ने की बढ़ती डिमांड और एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदियों ने चीनी के सप्लाई चेन को प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की तंग आपूर्ति और ऊंची कीमतों ने घरेलू बाजार पर दबाव डाला है. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बारिश की कमी और सूखे ने गन्ने के फसल को प्रभावित किया है. फसल को हुए नुकसान, शुरुआती स्टॉक और त्योहारी-वेडिंग सीजन में मांग के चलते दाम ऊंचे बने हुए हैं. इन सारे फैक्टर्स ने चीनी की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है.