App

तुला सं​क्रांति पर इतने मिनट का होगा पुण्य-महा पुण्य काल, स्नान-दान के लिए जान लें शुभ मुहूर्त और उपाय

Tula Sankranti 2026: सूर्य देव जब तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो इसे तुला संक्रांति कहा जाएगा. तुला संक्रांति 17 अक्टूबर शनिवार को हो रहा है. इस दिन को स्नान-दान के लिए अति शुभ माना जाता है. आइए इस बारे में और जानें.

तुला सं​क्रांति पर इतने मिनट का होगा पुण्य-महा पुण्य काल, स्नान-दान के लिए जान लें शुभ मुहूर्त और उपाय

Tula Sankranti 2026: सूर्य की तुला संक्रांति 17 अक्टूबर शनिवार को है. ग्रहों के राजा सूर्य देव जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे तुला संक्रांति कहा जाता है. तुला संक्रांति पर पुण्य काल और महा पुण्य काल का बड़ा महत्व है. इसी समय में स्नान और दान करने के बारे में बताया गया है. आइए तुला संक्रांति पर पुण्य-महा पुण्य काल और स्नान-दान के बारे में जानें.

तुला सं​क्रांति 2026 कब होगा

पंचांग के अनुसार, सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में 17 अक्टूबर शनिवार को प्रवेश करेंगे. यह राशि परिवर्तन शाम के समय 07 बजकर 57 बजे होगा. यह समय तुला संक्रांति का क्षण होगा. सूर्य का इस राशि गोचर 16 नवंबर तक होगा.

तुला सं​क्रांति 2026 पुण्य काल और महा पुण्य काल

तुला सं​क्रांति का पुण्य काल दोपहर के समय 12 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर शाम को 05 बजकर 50 मिनट तक होगा. यह समयावधि कुल 05 घंटे 43 मिनट का है. तुला सं​क्रांति का महा पुण्य काल की शुरुआत दोपहर के 03 बजकर 55 बजे से होगी और शाम को 05 बजकर 50 बजे तक यह काल बना रहेगा. यह समय 01 घंटा 54 मिनट तक बना रहेगा. पूण्य और महा पुण्य काल में स्नान-दान आदि करने का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है. संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप मिटते हैं. पास में नदी न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.

तुला सं​क्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

तुला सं​क्रांति पर सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें.
सूर्य देव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें.
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी होगा.
सूर्य चालीसा का पाठ करें, कुंडली में सूर्य तेज होगा.
तुला सं​क्रांति पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करें.

तुला सं​क्रांति पर दान की लिस्ट

सूर्य का प्रभाव बढ़ने से करियर में तरक्की होती है और पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे. अगर सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए अगर कुछ चीजों का दान करेंगे तो तुरंत शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

तुला सं​क्रांति पर गेहूं, लाल वस्त्र, फल, बर्तन, बिस्तर दान करें.
तुला सं​क्रांति पर केसर, तांबा या तांबे के बर्तन, क्षमता अनुसार सोना दान करें.
तुला सं​क्रांति पर घी आदि का दान भी कर सकते हैं. सूर्य दोष दूर होगा.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More