App

कब है नवंबर में रवि प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट और शिव जी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat November 2026: प्रदोष व्रत करने और शिव जी की पूजा करने से जीवन की परेशानियों का अंत होता है. इस व्रत को करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानें कार्तिक माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त होंगे और शिव जी की पूजा विधि क्या है.

कब है नवंबर में रवि प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट और शिव जी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat November Shubh Muhurat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है. यह व्रत शिव जी की उपासना के लिए समर्पित है जो हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भक्त शिव जी के निमित्त व्रत का संकल्प करते हैं और प्रदोष काल में  विधि-विधान से शिव जी की पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं. कार्तिक माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा और किस विधि से शिव जी की पूजा करें? आइए इस बारे में जानें.

नवंबर 2026 का रवि प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर को सुबह 04:56 बजे शुरू होकर 23 नवंबर की बीच रात 02:36 बजे तक बनी रहेगी. प्रदोष काल को देखते हुए 22 नवंबर 2026 को नवंबर का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यह प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है, ऐसे में इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

रवि प्रदोष 2026 पूजा मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना उत्तम माना गया है. कार्तिक माह के रवि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:25 बजे से लेकर रात 08:06 बजे तक होगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:02 बजे से लेकर सुबह 05:56 बजे तक होगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 बजे तक से लेकर दोपहर 12:28 बजे तक होगा.

रवि प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करें. साफ कपड़े पहनें.
हाथ में जल और फूल लें, शिवजी का ध्यान करें और व्रत का संकल्प करें.
रवि प्रदोष व्रत की सुबह सबसे पहले सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें.
इसके बाद शिव जी की नियमित पूजा करें. 
शाम को फिर से स्नान करें और प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करें.
शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर जाएं या घर में ही शिवलिंग की पूजा करें.
शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. इसके बाद पंचामृत चढ़ाएं.
अब धतूरा, बेलपत्र, शमी के पत्ते चढ़ाएं.
सफेद फूल, अक्षत और चंदन चढ़ाएं.
घी का दीपक जलाएं और शिव जी के मंत्र का जाप करें. मंत्र है-'ॐ नमः शिवाय'.
रवि प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें.
अब शिव जी और पार्वती जी की आरती कर पूजा को संपन्न करें.

(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और पंचांग पर आधारित है. मुहूर्त और तिथि में स्थानीय अंतर संभव है. व्रत-पूजा से पहले अपने पुरोहित या स्थानीय पंचांग से अवश्य पुष्टि करें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More