SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तांत्रिक पूजा से प्रसन्न होने वाली मां काली की प्रतिमा घर में रखें या नहीं? जानें क्या कहते हैं इससे जुड़े जरूरी नियम

माता काली एक उग्र देवी हैं जिनकी पूजा सामान्य दिनों में नहीं की जाती है. माता काली के पूजा के नियम अन्य देवी-देवताओं से बहुत अलग होता है. ऐसे में मन में एक सवाल उठता है कि क्या घर में मां काली की तस्वीर या प्रतिमा रख सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 29, 2026, 07:14 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:18 IST
Join

हिंदू धर्म में मां काली को शक्ति और साहस की देवी माना गया है. माता अपने भक्तों के भीतर की बुराई और भय का नाश करती हैं. माता का स्वरूप ही शक्तिशाली है जिनकी की आराधना अन्य देवी-देवओं से बहुत अलग होती है. मुख्य रूप से मां काली की तांत्रिक पूजा की जाती है, वो भी कुछ तय व्रत-त्योहारों के शुभ मौको पर ही. यही कारण है कि मन में प्रश्न उठता है कि क्या माता काली की तस्वीर या प्रतिमा घर में रख सकते हैं, मां की उपासना के नियम क्या हैं और क्या मां काली की पूजा हर दिन कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से इस लेख में जानें.

मां काली की तस्वीर या प्रतिमा घर में रखें या नहीं?

ध्यान दें हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करने और उनकी प्रतिमा को घर में स्थान देने को लेकर कई नियम बताए गए हैं. घर में किसी भी ऐसे देवी-देवता की प्रतिमा रखना वर्जित बताया गया है जिनका रौद्र रूप हो और जिनकी ऊर्जा उग्र हो. देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीर या प्रतिमा घर के माहौल से मेल नहीं खाती है. मां काली कभी भी सौम्य रूप में नहीं होती हैं, बल्कि उनका रूप ही रौद्र, ऊर्जा से भरा हुआ और उग्र है. माता काली हमेशा विकराल रूप में ही होती हैं जो अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. यही कारण है कि कई धार्मिक मान्यताओं में मां काली की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से माना किया गया है. लेकिन भक्ति भाव से अगर आप माता की प्रतिमा घर में रखना ही चाहते हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम जान लेना चाहिए.

घर में मां काली की तस्वीर रखने के नियम

घर के पूजा स्थल में अगर माता काली की तस्वीर लगाना चाहते हैं या उनकी प्रतिमा को घर में स्थान देना चाहते हैं तो कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखें. मां की ऐसी तस्वीर या प्रतिमा ही घर में रखें जिसमें उनका स्वरूप स्पष्ट हो और श्रद्धा भाव जगाने वाला हो. माता के शांत स्वरूप वाली तस्वीर ही घर में रखें. हालांकि, दीक्षा प्राप्त लोग अगर मां काली के उग्र स्वरूप वाली प्रतिमा भी घर में रखें तो दोष नहीं लगता है. तस्वीर के प्रति आपके मन में ऐसी श्रद्धा रखें जैसे कि मां के लिए एक बच्चे का प्रेम होता है, मां काली के रूप से डरें नहीं. इस तरह मां काली की कृपा से घर की सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाएगा. ध्यान रहे अगर मां काली की प्रतिमा घर में रख रहे हैं तो उनकी सात्विक पूजा करें. इससे माता प्रसन्न होंगी.

मां काली की तस्वीर घर में रखने से जुड़े टिप्स

(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी उपाय अपनाने से पहले अपने गुरु या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- मंदिर में प्रवेश या पूजा से पहले पैर धोने का नियम क्यों है? जानिए आचमन और पाद-प्रक्षालन का गूढ़ रहस्य!

और पढ़ें- सूतक और पातक केवल जन्म-मृत्यु से जुड़े नियम नहीं, जानिए क्या है इनका धर्म और विज्ञान से गहरा संबंध!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES