App

क्या आपके शहर में भी नहीं मिल रहा कौवा? जानिए किन 4 जीवों को भोजन कराने से पितरों को मिलेगी तृप्ति

अगर आपके भी आस-पास श्राद्ध पक्ष में कौवा नहीं मिल रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. शास्त्रों में कहा गया है कि गाय, कुत्ते, चींटियों और पक्षियों को भोजन कराने से भी पितरों को तृप्ति मिलती है.

क्या आपके शहर में भी नहीं मिल रहा कौवा? जानिए किन 4 जीवों को भोजन कराने से पितरों को मिलेगी तृप्ति

27 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो चुका है जिसमें आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने का बहुत महत्व माना जाता है. जैसा की हम  जानते हैं सनातन धर्म में श्राद्ध का भोजन कौवे को खिलाने से पुण्य मिलता है.

शास्त्रों में कहा जाता है कि कौवे के रूप में हमारे पूर्वज ही होते हैं जो पितृ पक्ष के समय में धरती पर आते हैं और परिवार का दिया हुआ खाना स्वीकार करते हैं.

लेकिन कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा शहरीकरण के वजह से वहां कौवे आसानी से नहीं दिखते हैं. लोग घूम-घूम के आसपास के इलाके में कौवें को खोजते हैं. लेकिन वो देखने को भी नहीं मिलते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. हमारे शास्त्रों में इसके बहुत अच्छे और सटीक समाधान दिए गए हैं. जिसके बारे में हम इस स्टोरी में जानेंगे.

कौवा न मिलने का आसान उपाय

शास्त्रों की मानें तो श्राद्ध में सबसे जरूरी काम आपके मन का होता है. आप कितने श्रद्धा भाव और समर्पण के साथ श्राद्ध का काम पूरा कर रहे हैं, वो सबसे जरूरी होता है.

अगर किसी जगह पर कौवा नहीं मिल रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप उनकी जगह पर किसी और बेजुबान जीवों को भोजन खिला सकते हैं.

जिसमें कई जीव आते हैं जैसे गाय को आप हरी घास या रोटी खिला सकते हैं. साथ ही कुत्ते को भोजन और चींटियों के लिए आटा या शक्कर डाल सकते हैं.

इसके अलावा छत पर बाकी पक्षियों के लिए अनाज के दाने भी रख सकते हैं. ऐसा करने से भी आपके पितरों को पूरी तृप्ति मिलती है.

तो ये है श्राद्ध का असली मकसद

हमारे शास्त्रों का कहना है कि जीवों को खाना खिलाना सिर्फ एक धार्मिक नियम ही नहीं होता है. ये काम करने का असली मकसद प्रकृति के प्रति दया, सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ाना होता है.

हमारे हिंदू धर्म में बेजुबान जानवरों और पक्षियों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है. आपने अगर किसी भूखे जीव का पेट भरा है, तो उसका पुण्य सीधे हमारे पूर्वजों को मिलता है.

उनकी आत्मा को बहुत शांती मिलती है. जिससे हमारे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है, और परिवार में खुशहाली आती है.

पंचबलि भोग की पुरानी परंपरा और इसका महत्व

सनातन धर्म में बहुत पहले से पंचबलि की परंपरा चली आ रही है. श्राद्ध के पूजा होने के बाद भोजन तैयार किया जाता है. 

जिसको 5 अलग-अलग हिस्सों में निकाला जाता है. ये भोजन गाय, कुत्ते, कौवे, देव बल और चींटियों के लिए होता है.

अगर इनमें से कौवा न भी मिले तो बाकी जीवों को भोजन करा देना चाहिए, जिससे आपकी श्राद्ध की पूजा पूरी हो जाती है. 

आपने आज भी गांव के एरिया में लोगों अपने भोजन का पहला हिस्सा निकालते हुए देखा होगा. जो जानवरों के लिए होता है.

जीवों को भोजन कराते समय रखें स्वच्छता

जीव-जंतुओं को भोजन कराते समय कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहली बात यह है कि भोजन पूरी तरह साफ और सात्विक होना चाहिए.

जानवरों या पक्षियों को कभी भी बासी, खराब या नुकसान पहुंचाने वाला भोजन न दें. ऐसा भोजन दें जिसे वे आसानी से खा सकें.

अलग-अलग इलाकों और परिवारों की अपनी कुल परंपराएं भी होती हैं. इसलिए अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार भी श्राद्ध कर्म पूरा किया जा सकता है.

निस्वार्थ सेवा और दान

श्राद्ध पक्ष में दिखावे या भारी-भरकम कर्मकांड से ज्यादा मन की भावना मायने रखती है. पूरे मन और भक्ति भाव से किया गया अन्न दान हमेशा फलदायी होता है.

अगर आप सच्चे दिल से किसी भूखे जीव की सेवा करते हैं, तो यही आपके पूर्वजों के प्रति सच्चा आदर प्रकट करता है.

इससे समाज में परोपकार की भावना मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. इसलिए इस पितृ पक्ष में कौवा न दिखने पर चिंता छोड़कर अन्य जीवों की सेवा में मन लगाएं.

ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस
(Disclaimer): यह लेख धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषी शास्त्रों और स्थानीय पंडितों के मत पर आधारित है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More