SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पितृ पक्ष में दिखे पितर तो न करें अनदेखा, सपने में भोजन मांगना या बात करना होता है बड़ा इशारा

पितृ पक्ष के दौरान सपने में पूर्वजों का दिखाई देना कई शुभ और अशुभ संकेतों की ओर इशारा करता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों का मुस्कुराना, रोना या भोजन मांगना आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 25, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 01:34 PM IST
Join

पितृ पक्ष का समय हिंदू धर्म में पूर्वजों और पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए बहुत पवित्र माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद किया करते हैं.  साथ ही लोग उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी करते हैं.

ऐसा कहा जाता है कि ये काम करने से पूर्वजों और उनकी आत्मा की शांति मिलती है. जिसके बाद वो पूरे परिवार को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. अब बात करें कि इस बार पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है तो वो तारीख 26 सितंबर 2026 है.

पर ऐसा भी कई बार होता है कि पितृ पक्ष के दौरान लोगों को कई तरीके के सपने आने लगते हैं. जिसमें उनके पूर्वज दिखाई देते हैं. अगर स्वप्न शास्त्र की माने तो इसके बीच अगर सपने में पूर्वज आते हैं, तो ये कई तरह के शुभ और अशुभ संकेतों से जुड़ा हो सकता है.

सपने में पूर्वजों को खुश या मुस्कुराते हुए देखना

कई बार सपने में आपके पूर्वज खुश या मुस्कुराते हुए दिख जाते हैं. इसका मतलब ये है कि वो खुश हैं और आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं. एक तरह से ये एक शुभ संकेत माना जाता है.

आपके पूर्वज आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं. साथ ही उनका आशीर्वाद बना हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसे सपने आने का सीधा मतलब ये होता है कि आने वाले दिनों में आपके अच्छे दिन आएंगे, और आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ने वाली है.

पूर्वजों को दुखी या रोते हुए देखने का मतलब

अगर आपके सपने में आपके पूर्वज रोते हुए या बहुत सैड दिखाई देते हैं, तो ये आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है.  स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसे सपनों का मतलब ये होता है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है.

या हो सकता है कि आपके किसी काम या किसी व्यवहार से नाराज हैं. ऐसे सपने आने पर सर्वपित्री अमावस्या के दिन पितरों के नाम से खाना जरूर निकालना चाहिए. साथ ही किसी जरूरतमंद या गरीब इंसान को दान-पुण्य भी करना चाहिए.

सपने में पूर्वजों से बात करते हुए खुद को देखना

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके पूर्वज आपसे सपने में बात भी करते हैं. तो ये कोई अच्छी बात नहीं होती है, कहा जाता है कि ऐसा होने पर ये खास चेतावनी हो सकती है.

स्वप्न शास्त्र की माने तो ये आने वाले समय की किसी घटना या परेशानी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा होने पर आपको अपने काम और फैसलों को लेकर थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए, और लोगों को अपने जीवन में हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए.

सपने में पितरों द्वारा भोजन या पानी मांगना

कई बार सपने में पूर्वज आपसे खाना या पीने के लिए पानी मांगते हुए दिखाई देते हैं. इस सपने का साफ मतलब होता है कि आपके पितर आपसे श्राद्ध और तर्पण की उम्मीद कर रहे हैं.

वे तृप्त होना चाहते हैं और आपसे पिंडदान की अपेक्षा रखते हैं. जब भी ऐसा सपना आए तो तुरंत ही पितरों के नाम से जल अर्पित करें. इसके साथ ही ब्राह्मणों और गरीबों को श्रद्धापूर्वक भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें.

सपने में पितर दिखें तो तुरंत करें ये काम

अगर आपको पितृ पक्ष के दिनों में सपने में अपने पूर्वज दिखाई देते हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है. सबसे पहले पूरे विधि-विधान के साथ उनका तर्पण करें और अगर संभव हो तो पिंडदान जरूर करवाएं.

इसके अलावा रोज सुबह खाना बनाते समय पहला हिस्सा कौवे, गाय, कुत्ते और चींटियों के लिए निकालें. ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर आया हर संकट दूर हो जाता है.

(Disclaimer): इस आलेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, स्वप्न शास्त्र और पौराणिक परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल पाठकों तक पारंपरिक और सांस्कृतिक जानकारी पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें: केवल नजर दोष ही नहीं! दुकान के दरवाजे पर नींबू-मिर्च टांगने के पीछे छुपे हैं ये बड़े कारण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES