App

Pitru Paksha 2026: कुंवारा पंचमी पर किन दिवंगतों का होता है श्राद्ध, कुंवारा पितृ दोष लगने के क्या हैं 6 लक्षण?

Pitru Paksha 2026: पंचमी श्राद्ध 2026 को कुवांरा पंचमी कहते हैं जो कि इस साल 30 सितंबर को पड़ रहा है. इस लेख में जानेंगे कि कुंवारा पंचमी पर किन दिवंगतों का श्राद्ध करने का विधान है और घर में कुंवारा पितृ दोष लगने के 6 बड़े लक्षण क्या हैं.

Pitru Paksha 2026: कुंवारा पंचमी पर किन दिवंगतों का होता है श्राद्ध, कुंवारा पितृ दोष लगने के क्या हैं 6 लक्षण?

Pitru Paksha 2026: हिंदू धर्म में पितरों को याद करने, उन्हें सम्मान देने और उनकी शांति के लिए पितृ पक्ष समर्पित है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म को संपन्न करते हैं. इस साल पितृ पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध आज 30 सितंबर को किया जा रहा है. इस लेख में हम पंचमी श्राद्ध के बारे में जानेंगे जिस कुंवारा श्राद्ध भी कहा जाता है. आइए जानें पंचमी तिथि के श्राद्ध के बारे में और कुंवारा पितृ दोष के लक्षण क्या हैं.

30 सितंबर को ही क्यों होगा चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 सितंबर 2026 को चतुर्थी तिथि के श्राद्ध के बाद पंचमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक चतुर्थी तिथि है इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. पंचमी तिथि का समापन 1 अक्टूबर को दोपहर के श्राद्ध मुहूर्त से पहले ही समाप्त हो जाएगी. धर्मशास्त्रों में श्राद्ध कर्म के लिए उत्तम समय दोपहर को ही माना गया है. ऐसे में इस साल दोनों तिथियों का श्राद्ध 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होगा.

पंचमी श्राद्ध किसके लिए होता है?

पंचमी तिथि पर श्राद्ध उन पूर्वजों का किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी महीने के किसी पक्ष में पंचमी तिथि को हुई है. धार्मिक मान्यता है कि पंचमी श्राद्ध पर कुंवारे पितृ का तर्पण किया जाता है यानी वे पितृ जिनकी मृत्यु बिना विवाह किए ही हो गई हो. यही कारण है कि पंचमी तिथि के श्राद्ध को कुंवारा पंचमी कहते हैं.

कुंवारा पितृ दोष के लक्षण

  • घर के युवक-युवतियों की शादी में रुकावट, रिश्ता तय होकर टूटना या परिवार में किसी सदस्य का उम्र निकलने पर भी शादि न  होना. 
  • वंश वृद्धि में रुकावट कुंवार पितृ दोष से होता है. संतान न होना और बार-बार गर्भपात होना. संतान का अस्वस्थ व मंदबुद्धि जन्म लेना.
  • घर में अशांति रहना और हर ओर नकारात्मक माहौल होना. परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, बिना बात के लड़ाई और मनमुटाव होना.
  • लाख कोशिशों के बाद भी घर में धन का न टिक पाना, व्यापार में लगातार घाटा होना और कर्ज का बोझ बढ़ना.
  • पूर्वजों का या कुंवारे मरे हुए परिजनों के सपने बार-बार आना. सपने में सांप व श्मशान का बार-बार दिखाई देना. 
  • घर के सदस्यों को बार-बार रहस्यमयी और गंभीर बीमारियां होना. ऐसी बीमारियां जिसके बारे में डॉक्टर भी न बता पाएं.

कुंवारा पितृ दोष का उपाय

कुंवारा पितृ दोष से बचने के लिए नारायण नागबली पूजा करें. त्रिम्बकेश्वर, गया या हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों पर नारायण नागबली या त्रिपंडी श्राद्ध करवाया जा सकता है. इससे अकाल मृत्यु या बिना विवाह के मृत्यु प्राप्त पितृ शांत होते हैं और कुंवारा पितृ दोष दूर होता है.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More