App

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में कौवा आए ही न तो क्या पंचबलि कर्म रह जाएगा अधूरा? जानें श्राद्ध के धार्मिक नियम!

Pitru Paksha 2026 Niyam: पितृ पक्ष में तर्पण और पिंडदान करने के कई नियम है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि पितृ पक्ष में अगर कौवा न आए तो क्या पंचबलि कर्म अधूरा रह जाता है. इसे लेकर श्राद्ध के नियम क्या हैं.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में कौवा आए ही न तो क्या पंचबलि कर्म रह जाएगा अधूरा? जानें श्राद्ध के धार्मिक नियम!

Pitru Paksha 2026 Panchbali karm Niyam: पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने का बड़ा महत्व हैं. हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि श्राद्ध कर्म करने के कई नियम बताए गए हैं. हर साल पितृ पक्ष के 16 दिन आते हैं जिसमें तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म को पूरा किया जाता है. इस श्राद्ध कर्म में पंचबली कर्म भी किया जाता है जिसमें गाय, कुत्ता, कौआ, देवता और चींटियों को भोजन कराया जाता है. छत या आंगन में आए कौवे के लिए भोजन निकाला जाता है और उसके आने व भोजन करने का इंतजार किया जाता है. लोक मान्यता है कि जब तक कौवा भोजन ग्रहण नहीं कर लेता है तब तक पितर तृप्ति नहीं होते हैं. हालांकि आजकल कौए कम हो गए हैं. ऐसे में सवाल ये है कि अगर कौए भोजन न करें या न आएं तो क्या श्राद्ध और पंचबली कर्म पूरा नहीं होता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

कौए को लेकर धार्मिक मान्यता

शास्त्रों के अनुसार पितरों तक भोजन पहुंचाने के कई माध्यम है और उनमें से एक है कौवे को भोजन करवाना. हालांकि, गाय, कुत्ते और चींटी जैसे जीवों को भी भोजन कराने से पितर तृप्त होते हैं. ऐसे में धार्मिक मान्यता है कि अगर कौवा न आए तो अन्य जीवों को सम्मान और श्रद्धा भाव से भोजन कराएं. ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं.

क्या कौवे के न आने पर श्राद्ध नहीं होता पूरा?

लोक-मान्यताओं के अनुसार कौए को भोजन करवाने का नियम पीढ़ी-दर-पीढ़ी से माना जा रहा है. हालांकि, तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन से लेकर विधिपूर्वक मंत्रोच्चार से श्राद्ध कर्म को पूर्ण मान लिया जाता है. जहां तक कौवे को भोजन करवाने की बात है तो अगर कौआ श्राद्ध का भोजन कर लेता है तो इसे एक अति शुभ संकेत माना जाता है. पितृ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा परिवार पर बनाए रखते हैं.

श्राद्ध में कौआ न आए तो क्या करें?

  • कौवे के न आने पर गाय माता को भोजन करवाएं. ऐसा करना शुभ और पूर्णता का प्रतीक है. गायों को भी पितरों से ही जोड़ा जाता है.
  • गरुड़ पुराण में कुत्ते को यमराज से संबंधित माना गया है. ऐसे कौआ न मिले तो कुत्ते को सम्मान पूर्वक भोजन करवाएं. 
  • कौआ, गाय या कुत्ता अगर ये भी न मिलें तो चींटियों को चीनी और आटा मिलाकर दें. इससे पंचबली कर्म पूरा माना लिया जाता है.
  • पंडित या पुरोहित की सलाह लें और पितरों का ध्यान कर मंत्र जाप करें. अब भोजन का दान करें.
  • श्राद्ध कर्म का संपन्न तभी माना जाता है जब ब्राह्मण भोजन बिना विघ्न के पूरा हो जाता है. ऐसे में अगर कौए को भोजन न भी करा पाएं तो श्रद्धापूर्वक ब्राह्मण भोजन कराएं.

(Disclaimer: ये जानकारी वैदिक ग्रंथों, धार्मिक मान्यताओं के साथ ही  सामान्य जनश्रुतियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है. किसी भी पूजा-पाठ या मंत्र जाप को करने से पहले अपने स्थानीय पुरोहित, पंडित या धर्मगुरु से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More