SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं आपके घर का डस्टबिन तो नहीं छीन रहा बरकत? तुरंत सुधार लें ये 3 गलतियां, वरना छा जाएगी भयंकर कंगाली!

इस खबर में वास्तु के अनुसार घर में डस्टबिन रखने के सही नियम के बारे में डिटेल से जानेंगे. साथ ही समझिए कि कैसे गलत दिशा, गलत रंग और सही आकार न होने से घर में कंगाली आती है और जानिए कूड़ादान रखने की सबसे शुभ दिशा कौन सी है.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 11, 2026, 04:02 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 04:23 PM IST
Join

घर साफ रखने के लिए हर घर में डस्टबिन तो होता ही है. पर बहुत कम लोगों को पता है कि इसकी जगह और रंग का घर के पैसों पर कितना असर पड़ता है.वास्तु के मुताबिक गलत जगह या गलत रंग का डस्टबिन घर में नेगेटिविटी भर देता है.

कहते हैं इससे घर के मुखिया की तरक्की रुक जाती है और पैसा आना बंद हो जाता है. अगर आपके भी बनते हुए काम अचानक बिगड़ने लगे हैं, तो डस्टबिन से जुड़ी इन बातों पर एक नजर जरूर डाल लें.

कैसा रंग का डस्टबिन लें?

वास्तु में सिर्फ दिशा ही नहीं, चीजों के रंग और शेप का भी बहुत महत्व होता है. डस्टबिन खरीदने से पहले उसका रंग जरूर देख लें.

घर के लिए हरा, हल्का पीला, भूरा या ग्रे रंग सही माना जाता है. लाल, नारंगी, नीला या काला डस्टबिन भूलकर भी न लें. लाल रंग को आग का प्रतीक माना जाता है और नीला रंग को पानी का.

इन रंगों का डस्टबिन रखने से घर में पैसों का नुकसान और तनाव बढ़ने की बात कही जाती है.

गोल या तिकोने डस्टबिन से बचें

रंग के साथ-साथ डस्टबिन की शेप पर भी ध्यान देना जरूरी है. वास्तु के मुताबिक डस्टबिन हमेशा चौकोर या लंबी शक्ल का होना चाहिए.

ये शक्ल घर में ऊर्जा को स्थिर रखने में मदद करती है, ऐसा माना जाता है. वहीं गोल या तिकोने डस्टबिन घर में अच्छी ऊर्जा के रास्ते में रुकावट बनते हैं.

कहते हैं इससे घर के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और डॉक्टर के खर्चे बढ़ने लगते हैं.

इन दो दिशाओं में भूलकर भी न रखें डस्टबिन

डस्टबिन कहां रखा है, इसका पूरे घर के वास्तु पर असर पड़ता है. घर की उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं और मां लक्ष्मी की जगह माना जाता है.

यहां डस्टबिन रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और तरक्की के रास्ते बंद होने लगते हैं, ऐसा माना जाता है. इसी तरह उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा गया है.

यहां डस्टबिन रखने से नौकरी में दिक्कत आ सकती है और बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है. घर के मुख्य दरवाजे के पास भी डस्टबिन कभी नहीं रखना चाहिए.

डस्टबिन रखने की सही दिशा कौन सी है

वास्तु के हिसाब से घर में डस्टबिन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा को सबसे अच्छा माना गया है. शास्त्रों में इसे कचरा फेंकने की सही दिशा कहा गया है.

यहां डस्टबिन रखने से घर की नेगेटिविटी बाहर निकल जाती है और घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है, ऐसा माना जाता है.

सही जगह पर रखा डस्टबिन घर की खुशहाली में रुकावट नहीं बनता और पैसों का आना-जाना बना रहता है.

ये 3 बातें भी हमेशा याद रखें

डस्टबिन हमेशा ढक्कन वाला ही इस्तेमाल करें. खुला डस्टबिन पूरे घर में नेगेटिविटी फैलाता है और बीमारियों को बुलावा देता है, ऐसा माना जाता है.

इसके अलावा डस्टबिन को कभी कूड़े से भरा हुआ न छोड़ें, इसे रोज खाली करके साफ करते रहें. बेडरूम या पूजा घर के पास भी डस्टबिन न रखें, इससे रिश्तों में तल्खी आ सकती है और झगड़े बढ़ सकते हैं.

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर घर को वास्तु दोष से बचाया जा सकता है और बरकत बनाए रखी जा सकती है.

डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यह लेख वास्तु शास्त्र की सामान्य मान्यताओं और लोक जानकारियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों को गृह-सज्जा और वास्तु से जुड़ी सामान्य जानकारी देना है.

ये भी पढ़ें: भारत के 5 सबसे अनोखे और प्रसिद्ध गणेश मंदिर: जानिए किसने बनवाया और क्या हैं इनके अनसुने रहस्य?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES