)
Dev Deepawali Daan 2026: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है. इस दिन बड़े ही धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर उतरकर दीवाली मनाते हैं, ऐसे में उनके स्वागत के लिए घर को दीप जलाकर रोशन किया जाता है ताकि घर में देवताओं का वास हो सके. देव दीपावली इस साल 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. हालांकि, पूरे देश में इस पर्व को मनाया जाता है लेकिन काशी की धरती से इस पर्व का गहरा संबंध है. इस दिन सुबह स्नान आदि करके दान करने का महत्व है. आइए जानें देव दिवाली के पावन पर्व पर कौन-से पांच काम भूल से भी न करें और इस दिन किन सामग्रियों का दान करना पूरी तरह से वर्जित है.
देव दीपावली के पावन दिन पर किसी भी गरीब, असहाय, बूढ़े, बच्चे या मजदूर को बुरी बातें न बोलें, उनके मन को ठेस न पहुंचाएं. देव दीपावली पर देवता पृथ्वी पर आते हैं, ऐसे में इस दिन किसी को ठेस पहुंचाने से देवताओं का भी अपमान होता है.
देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा की शाम को घर के कोने-कोने को प्रकाशित करें, किसी भी कमरे में अंधेरा न रहने दें. ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि देवता आपके घर जब पधारें तो हर ओर उजाला होना चाहिए नहीं तो देवता उल्टे पांव लौट सकते हैं.
देव दिवाली पर कुछ चीजों का दान भूल से भी न करें. इस दिन चांदी का सामान या बर्तन किसी को भी दान में न दें. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी न करें. ऐसा करने से आपके घर की सुख समृद्धि का नाश हो सकता है. कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ सामग्रियों का दान वर्जित है, जैसे- तेल या दीया की जली हुई बाती, नमक का दान, फटे पुराने कपड़े, काला तिल या काला कपड़ा, लोहे से बना सामान.
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि एक बहुत पवित्र तिथि होती है, इस तिथि पर देवता पृथ्वी पर उतरते हैं. ऐसे में इस दिन सात्विकता और ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें. नशे या तामसिक भोजन का सेवन भूल से भी न करें. मन और शरीर से अपने आपको शुद्ध रखें.
देव दिवाली पर क्षौर कर्म करना भी वर्जित बताया गया है यानी इस दिन बाल या नाखून न काटें. ऐसा करने से पूरा दिन नकारात्मक उर्जा से भरी रह सकती है. वहीं, इस दिन पूजा-पाठ कर रहे हों या न कर रहे हों लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन काले, गहरे नीले, गहरा कत्थई या मटमैले रंग के कपड़े न पहनें. इस दिन पीले, लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे किसी भी तरह का ज्योतिषीय परामर्श न समझें, उपाय करने से पहले पुरोहित या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें.)