App

जहानाबाद में बाल कैदियों ने कुर्सी-टेबल से पुलिसकर्मियों को पीटा, SI समेत 2 घायल

जहानाबाद में बाल कैदियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. सभी कैदियों ने कुर्सी और टेबल से पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की. इस हमले में एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

जहानाबाद में बाल कैदियों ने कुर्सी-टेबल से पुलिसकर्मियों को पीटा, SI समेत 2 घायल
Image Credit: जहानाबाद में बाल कैदियों का पुलिस टीम पर किया हमला (Z News)

जहानाबाद जिला के पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर्यवेक्षण गृह में बाल कैदियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया. इस दौरान कुर्सी और टेबल से पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की गई. हमले में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत दो लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एसआई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के पर्यवेक्षण गृह की है.

बाल कैदियों का पुलिस टीम पर किया हमला

घटना के संबंध में घायल सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि 20 नवंबर शुक्रवार को शकुराबाद बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से मूर्ति चोरी के मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा गया था. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर पर्यवेक्षण गृह पहुंची थी. इसी दौरान वहां पहले से बंद एक बाल कैदी ने उन पर हमला कर दिया.

पुलिसकर्मियों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन...

पुलिसकर्मियों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उक्त बाल कैदी ने अंदर से अन्य कैदियों को बुला लिया. इसके बाद तकरीबन 25 से 30 बाल कैदियों ने मिलकर कुर्सी और टेबल से अचानक हमला बोल दिया. इस हमले में दो लोग घायल हो गए.

पुलिस ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस अधिकारियों ने मामले में दोषियों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े

इधर, शकुराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां की व्यवस्था बेहद लचर है. इसी कारण इस तरह की घटना हुई है. फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

वहीं, जहानाबाद जिला के पर्यवेक्षण गृह बाल कैदियों की इस वारदात से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने हमला करने वाले बाल कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच करने में जुट गई है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More