)
आज के समय में मां-बाप के लिए सबसे मुश्किल काम अपनी बेटी के लिए एक अच्छा जीवनसाथी होता है. उनका सपना होता है कि उनकी बेटी जहां भी शादी करें, वहां उसका बहुत ख्याल रखा जाए और वो खुश रहे.
आपने देखा होगा कि जब भी लोग शादी की बात चलाते हैं तो सबसे पहले लड़के की नौकरी, उसकी सैलरी और बैंक बैलेंस देखते हैं.
लेकिन भारत के महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य का मानना इस मामले में लोगों से अलग थी. उनका कहना था कि बस पैसा और पद होने से आपकी बेटी के वो लड़का बेहतर है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.
अगर आप एक पिता हैं और अपनी बेटी के लिए एक योग्य वर खोज रहे हैं, तो आपको लड़के के धन-दौलत के साथ-साथ लड़के के व्यवहार और उसके संस्कारों को भी देखना चाहिए.
अगर आप किसी लड़के को देखने गए हैं तो आपको सबसे पहले ये देखना चाहिए कि लड़का धर्म और नीति के रास्ते पर चलता है या नहीं.
अब इसका मतलब पूजा-पाठ या कर्मकांड नहीं है. इसका मतलब ये है कि वो गलत और सही में फर्क समझता है या नहीं. साथ ही जो अपनी जिम्मेदारी समझता है, और नैतिक मूल्यों पर चलता है. वो कभी भी अपने परिवार को दुख नहीं दे सकता है.
ऐसे लोग कभी भी गलत काम या गलत राह पर जाने से बचते हैं. ऐसे लड़के से अपनी बेटी की शादी करना उसके भविष्य के लिए बहुत अच्छा होता है.
लड़के को चुनते समय हमेशा एक बात ध्यान देनी चाहिए कि वो लड़का मेहनती हो. आचार्य चाणक्य कहते थे कि आलसी इंसान कभी भी अपने परिवार को संभाल नहीं सकता है.
जो इंसान मेहनत करने से पीछे नहीं हटता है वो किसी भी तरीके से जीवन में आगे चलकर सफलता हासिल कर ही लेता है.
मेहनती लड़का अपने पत्नी और बच्चों का ख्याल बहुत अच्छे से रख लेता है. ऐसे इंसान को गांव समाज में बहुत इज्जत दी जाती है. जिससे उनके परिवार का भी नाम रोशन होता है.
शादीशुदा जिंदगी की सबसे मजबूत नींव वफादारी और आपसी विश्वास होता है. हर लड़की चाहती है कि उसका पति उसके साथ ईमानदार रहे.
चाणक्य नीति कहती है कि जिस पुरुष के मन में अपने जीवनसाथी के लिए सच्चा प्यार और निष्ठा होती है, उसका घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है.
जो इंसान अपनी पत्नी से बातें नहीं छिपाता और धोखेबाजी से दूर रहता है, वही एक सच्चा जीवनसाथी बनता है. ऐसे घर में कभी बेवजह की लड़ाई नहीं होती है.
केवल लड़के की मौजूदा सैलरी या गाड़ी-बंगला देखकर शादी का फैसला कर लेना सही नहीं होता. पैसा और पद आज हैं तो कल जा भी सकते हैं, लेकिन इंसान की सोच और उसके गुण हमेशा उसके साथ रहते हैं.
अगर इंसान में अच्छे संस्कार और ईमानदारी नहीं है, तो सारा पैसा भी किसी काम का नहीं रह जाता. इसलिए माता-पिता को केवल धन-दौलत देखकर फैसला लेने के बजाय लड़के के स्वभाव और चरित्र पर ध्यान देना चाहिए.
अपनी बेटी के लिए सही वर चुनना सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं है, बल्कि यह उसकी पूरी जिंदगी से जुड़ा फैसला है. आचार्य चाणक्य की बातें आज भी हमारे जीवन में बहुत काम आती हैं.
जब माता-पिता लड़के में मेहनत, वफादारी और अच्छे संस्कारों को देखकर रिश्ता तय करते हैं, तो बेटी को एक सुरक्षित और सुखद माहौल मिलता है. इन बातों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला ही बेटी की जिंदगी को खुशियों से भर सकता है.
(Disclaimer): यह लेख आचार्य चाणक्य की नीतियों और सामान्य पौराणिक जानकारियों पर आधारित है. इसे किसी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें.