App

Panchang 16 November 2026: आज छठ पूजा के चौथे दिन सुबह का अर्घ्य, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और राहुकाल कब से कब तक!

Aaj Ka Panchang 16 November 2026: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार दिन है. आज छठ पूजा का अंतिम दिन है, इस दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा. आइए जानें आज का पंचांग क्या कहता है, कौन-से शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं.

Panchang 16 November 2026: आज छठ पूजा के चौथे दिन सुबह का अर्घ्य, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और राहुकाल कब से कब तक!

16 November 2026 ka Panchang: आज यानी 16 नवंबर 2026 को सोमवार दिन है. इस दिन भगवान शिव की उपासना की जाती है. हालांकि, आज सूर्य देव की विशेष उपासना करने का दिन भी है क्योंकि आज छठ पूजा का चौथा दिन है. इस दिन उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और फिर पारण किया जाएगा. आइए दैनिक पंचांग से जानें आज के दिन का शुभ मुहूर्त क्या है, सूर्योदय का समय क्या है और आज के दिन राहुकाल कब से कब तक रहने वाला है.

16 नवंबर 2026 का पंचांग

16 नवंबर 2026 की तिथि- कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि सुबह 04:19 बजे तक (17 नवंबर) इसके बाद अष्टमी तिथि.
16 नवंबर 2026 का वार - सोमवार
16 नवंबर 2026 का नक्षत्र - श्रवण नक्षत्र तड़के प्रातः 02:17 बजे तक (17 नवंबर), इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रारंभ होगा.
16 नवंबर 2026 को योग- गण्ड सुबह 07:16 बजे तक, इसके बाद वृद्धि योग का प्रारंभ होगा.
16 नवंबर 2026 को करण- वणिज सुबह 04:19 बजे तक  (17 नवंबर), इसके बाद विष्टि

16 नवंबर 2026 को व्रत-त्योहार

छठ पूजा का चौथा दिन- उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

16 नवंबर 2026 को सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

16 नवंबर 2026 को सूर्योदय - सुबह 06:44 बजे तक
16 नवंबर 2026 को सूर्यास्त - शाम 05:27 बजे तक
16 नवंबर 2026 को चंद्रोदय - दोपहर 12:21 बजे 
16 नवंबर 2026 को चंद्रस्त - रात 11:10 बजे 
16 नवंबर 2026 को सूर्य का तुला राशि में गोचर हो रहा है.
16 नवंबर 2026 को चंद्रमा का पूरा दिन-रात मकर राशि में संचरण.
(जगह के अनुसार सूर्य और चंद्रमा का उदय व अस्त का समय बदल सकता है.)

16 नवंबर 2026 को शुभ काल और मुहूर्त

16 नवंबर 2026 को ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:58 बजे से सुबह 05:51 बजे तक.
16 नवंबर 2026 को अभिजीत काल - सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
16 नवंबर 2026 को अमृत काल - दोपहर 02:40 बजे से शाम 04:27 बजे तक (16 नवंबर)
16 नवंबर 2026 को विजय मुहूर्त - दोपहर 01:53 बजे से दोपहर 02:36 बजे तक
16 नवंबर 2026 को सायाह्न सन्ध्या - शाम 05:27 बजे से शाम 06:47 बजे तक.
16 नवंबर 2026 को गोधूलि मुहूर्त - शाम 05:27 बजे से शाम 05:54 बजे तक
16 नवंबर 2026 को निशिता मुहूर्त - रात 11:40 बजे (16 नवंबर) से आधी रात 12:33 बजे तक (17 नवंबर)

16 नवंबर 2026 को अशुभ काल

16 नवंबर 2026 को राहुकाल - सुबह 08:05 बजे से सुबह 09:25 बजे तक
16 नवंबर 2026 को यम गण्ड - सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक
16 नवंबर 2026 को गुलिक - दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक.  दोपहर 02:36 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक.
16 नवंबर 2026 को दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक.
16 नवंबर 2026 को वर्ज्यम्- दोपहर  01:42 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक.
दिशा शूल-    पूर्व

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More