)
Chhath Puja 2026: आज यानी 16 नवंबर 2026, सोमवार को छठ पूजा का चौथा दिन है. आज कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि की सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठी मैया और सूर्य देव की पूजा को संपन्न किया जाएगा. इसी के साथ 36 घंटे का व्रत भी पूर्ण हो जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि सुबह के समय सूर्यदेव अपनी पत्नी उषा के साथ होते हैं और इस समय उनकी उपासना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. सूर्य देव की सुबह के समय पूजा करने से वैभव, स्वास्थ्य, पुत्र, मित्र, धन-धान्य, आयु, विद्या, तेज, यश और सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. आइए जानें आज अर्घ्य देने का सही समय क्या है, किस विधि से अर्घ्य दें और पारण करें.
छठ पूजा की उषा अर्घ्य के लिए व्रती सुबह-सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूरा परिवार घाट पर पहुंचें. अब दउरा को पूजा स्थल पर रख दें और सूप को हाथ में लेकर नदी में खड़े हो जाएं. अब सूर्य देव के उगने तक पानी में खड़े रहें और ॐ सूर्याय नमः का मंत्र जाप करें. वहीं परिवार के लोग छठ के गीत गाएं. इसके बाद जैसे ही सूर्य देव की लालिमा देखें और सूर्य देव उगने लगें परिवार के एक-एक सदस्य दूध से सूर्य देव को अर्घ्य दें. वहीं व्रती अपनी जगह पर ही परिक्रमा कर सूर्य उपासना को पूर्ण करें.
दिल्ली के समयानुसार- उषा अर्घ्य सुबह 06:44 बजे दिया जाएगा. ध्यान दें अलग-अलग जगहों के अनुसार सूर्योदय का समय अलग-अलग हो सकता है. आइए जगह के अनुसार जानें उषा अर्घ्य देने का समय क्या रहने वाला है.
पंचाग के अनुसाकर 16 नवंबर को सुबह उषा अर्घ्य देने का समय-
पटना में उषा अर्घ्य देने का समय- सुबह 6:07 बजे
गया में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:06 बजे
रांची में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:03 बजे
लखनऊ में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:26 बजे
वाराणसी में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:16 बजे
प्रयागराज में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:20 बजे
गोरखपुर में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:17 बजे
नई दिल्ली में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 6:44 बजे
कोलकाता में उषा अर्घ्य देना का समय- सुबह 5:50 बजे
उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें और फिर एक जगह अच्छे से बैठ जाएं. व्रती सबसे पहले कच्चे दूध का शरबत पिएं और थोड़ा-सा ठेकुआ प्रसाद खाएं. इस तरह 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण या परना करें. इसके बाद धीरे-धीरे अदरक और गुड़ खाएं. कई जगहों पर पारण अंकुरित चने और फल को खाकर किया जाता है. जब परिवार के लोग पारण कर लेते हैं तब पूरा परिवार ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद को ग्रहण करते हैं. इसके बाद घर लौटने के बाद दोपहर के समय व्रती शुद्ध और बिना लहसुन-प्याज के बने सात्विक भोजन का सेवन करते हैं. दाल-चावल, कद्दू की सब्जी, बचका और खीर खाने की परंपरा है.
(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है तिथि मुहूर्त पंचांग के अनुसार दिए गए हैं पूजा से पहले पुजारी या पंचांग से पुष्टि करें यह अंतिम निर्णय नहीं है.)