SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत: 24 घंटे में दूसरी घटना

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता रोशन बैरवा की मौत हो गई. बारां निवासी रोशन को एनीमिया था और उनका वजन करीब 40 किलो था. डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग शुरू होने पर उन्हें दोबारा ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, लेकिन शनिवार सुबह 11:30 बजे उनकी मौत हो गई.

Written By Aman Singh
Published: Oct 17, 2026, 11:19 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:25 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता रोशन बैरवा की मौत हो गई. बीते 24 घंटे में यह दूसरी प्रसूता की मौत है. इससे पहले शुक्रवार को रेशमा (40) की इलाज के दौरान मौत हुई थी.

रात को सिजेरियन डिलीवरी से हुआ था बच्चे का जन्म

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा के अनुसार, बारां निवासी रोशन को शुक्रवार रात 8 बजे अस्पताल लाया गया था. वह हाई रिस्क पेशेंट थी. उसे एनीमिया था और वजन करीब 39-40 किलो था. रात को सिजेरियन डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई. एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया और ब्लीडिंग नहीं रुकने पर दोबारा ओटी में ले जाया गया. शनिवार सुबह 11:30 बजे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- जयपुर सेंट्रल जेल में बाहर से फेंकी जर्दा-बीड़ी की खेप: सादे कपड़ों में तैनात प्रहरियों ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार

परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम से किया इनकार

पति महेंद्र के मुताबिक, सुबह 7 बजे महिला की तबीयत बिगड़ने और सांस फूलने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया. परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए लिखित सहमति दी, जिसके बाद शव सौंप दिया गया.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराडिया के पास हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. मामले में आज गमगीन माहौल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. एमबीएस अस्पताल व न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में अलग-अलग जगह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई.

यह भी पढ़ें- जयपुर परकोटे में वन-वे ट्रैफिक का विरोध: 400 से ज्यादा दुकानें बंद, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच जबकि एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में तीन मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा. इस दौरान मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. आज काराडिया के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. मिनी बस भोपाल से खाटू श्याम जी जा रही थी.

Reporter- Rahul Joshi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES