चवन्नी का इनाम, फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर नरेश मीणा: बड़ोदिया गांव में अचानक किया प्रचार और फिर आंखों से हो गए ओझल
बारां में 25 पैसे के इनामी फरार नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से हाथी चुनाव चिन्ह पर वोट मांगे और कुछ देर बाद गायब हो गए. उधर, आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस एक सप्ताह से उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
बारां में 25 पैसे के इनामी फरार नरेश मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं. वन विभाग कार्यालय नाहरगढ़ में 1 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस उन्हें तलाश रही है, लेकिन इस बीच नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया गांव पहुंच गए. यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की. कुछ देर तक ग्रामीणों के बीच प्रचार करने के बाद वह अचानक वहां से गायब हो गए.
चवन्नी का इनाम, फिर भी जारी है प्रचार
नरेश मीणा पर हाल ही में बारां पुलिस ने 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित किया था. इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अब उनके अचानक बड़ोदिया गांव पहुंचने और ग्रामीणों से वोट मांगने का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि नरेश मीणा को अपने बीच देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए. उन्होंने ग्रामीणों से हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की. कुछ देर तक गांव में रहने और चुनाव प्रचार करने के बाद वह वहां से अचानक गायब हो गए.
ये भी पढ़ें- उधर पुलिस तलाशती रही... इधर नरेश मीणा ने फरार होकर भी कर डाली चुनावी सभा, जीतने के लिए मोबाइल से मांगे वोट
पुलिस तलाशती रही, गांव पहुंचकर मांगते रहे वोट
एक तरफ पुलिस नरेश मीणा की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ उनका चुनाव प्रचार भी जारी है. बड़ोदिया गांव में उनके अचानक पहुंचने से एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम: तलाश में बारां पुलिस की बड़ी दबिश… गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा
एक सप्ताह में 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
जानकारी के अनुसार, वन विभाग कार्यालय नाहरगढ़ में 1 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नरेश मीणा फरार चल रहे हैं. उनकी तलाश में आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस पिछले एक सप्ताह से सर्च अभियान चला रही है. पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. अब तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन नरेश मीणा का कोई सुराग नहीं मिला है.
चवन्नी के इनाम के बीच पुलिस की तलाश जारी
नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम घोषित होने के बाद भी उनकी तलाश पूरी नहीं हुई है. पुलिस लगातार सर्च अभियान और छापेमारी कर रही है. वहीं, नरेश मीणा का बड़ोदिया गांव पहुंचकर चुनाव प्रचार करना इस पूरे मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है.