)
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है. भारत की पहली अत्याधुनिक 'अमृत भारत 3.0' (Amrit Bharat 3.0) ट्रेन को 11 नवंबर की मध्य रात्रि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना किया गया. बता दें कि यह देश की पहली ऐसी अमृत भारत ट्रेन है जिसमें Non-AC के साथ-साथ AC कोच भी जोड़े गए हैं.
1 First AC (1ST AC) कोच, 2 Second AC (2-Tier AC) कोच, 6 Third AC (3-Tier AC) कोच, 6 स्लीपर (Sleeper) क्लास कोच, 4 अनारक्षित (General) कोच और 2 लगेज/पेंट्री व ब्रेक वैन कोच.
ट्रेन के प्रस्थान के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पूरा परिसर छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा, जिससे यात्रियों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला. इस विशेष अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भारतीय रेलवे की इस पहल का जोरदार स्वागत किया.
आधुनिक सुविधाएं: अमृत भारत 3.0 ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर पूरी तरह आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया गया है. इसमें आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, आधुनिक शौचालय और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
सुरक्षा और गति: पुश-पुल तकनीक से लैस यह ट्रेन तेज रफ्तार के साथ-साथ झटकारहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करती है.
त्योहारी भीड़ से राहत: छठ पर्व के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी.
-प्रेस रिलीज