App

7 साल से 'खून का घूंट' पीकर बैठा था बेटा, पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विजय बाजिया को उतारा मौत के घाट

जयपुर के करधनी में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, 2019 में कैलाश की हत्या के बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी. कैलाश के बेटे ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात की.

7 साल से 'खून का घूंट' पीकर बैठा था बेटा, पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विजय बाजिया को उतारा मौत के घाट
Image Credit: विजय बाजिया की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार AI Image

Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह हत्या करीब 7 साल पुरानी रंजिश का नतीजा है. साल 2019 में विजय बाजिया ने कैलाश की हत्या की थी. इस मामले में वह जेल भी जा चुका था. अब कैलाश के बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विजय की हत्या कर दी. वारदात में कुल्हाड़ी से हमला किया गया था.

DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान अनीश बोलिया, शिवराज चौधरी, दिनेश और कमलेश के रूप में हुई है. चारों मूल रूप से जोबनेर के रहने वाले हैं.

जयपुर के करधनी थाना इलाके के जगदंबा नगर में हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे सात साल पुरानी रंजिश सामने आई है. आरोपियों ने इसके लिए बाकायदा 7007 नाम से गैंग बनाई और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. पहले कैंपर गाड़ी से विजय की गाड़ी का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रास्ता रोका. इसके बाद धारदार कुल्हाड़ियों से सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल कैंपर गाड़ी भी जब्त की गई है.

पिता की हत्या का सात साल पुराना बदला लेने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. DCP वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, करीब सात साल पहले मृतक विजय बाजिया और उसके साथियों पर आरोपी अनीश गोल्या के पिता कैलाश गोल्या की हत्या करने का आरोप था. इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी चली आ रही थी. पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश का बदला लेने के लिए 7007 गैंग ने विजय की हत्या की साजिश रची थी.

कैंपर से पीछा कर गाड़ी को मारी टक्कर, कुल्हाड़ियों से किया हमला
आरोपियों ने पहले से बनाई योजना के तहत कैंपर गाड़ी से विजय की गाड़ी का पीछा किया. मौका मिलते ही कैंपर से टक्कर मारकर उसकी गाड़ी रुकवा दी और रास्ता बंद कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने धारदार कुल्हाड़ियों से विजय पर हमला कर दिया. सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए गए. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल विजय को रक्षा अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक के भाई बजरंग बाजिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

12 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी जब्त
वारदात की गंभीरता को देखते हुए DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद एडिशनल DCP राजेश गुप्ता और अदिति उपाध्याय के निर्देशन में ACP झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज तथा करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं.

पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के करीब 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम...
- अनीश गोल्या उर्फ जग्गू (21)
- कमलेश गोल्या उर्फ कमल उर्फ जोरू (23)
- युवराज चौधरी (23)
- दिनेश चौधरी उर्फ दीनू (23)

चारों आरोपी जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जोबनेर थाना इलाके के तिबारिया और हिंगोनिया गांव के रहने वाले हैं.

तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला
DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन के खिलाफ अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. वहीं, एक आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है. पुलिस चारों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

हत्या के बाद मंदिर जाने और सरेंडर की तैयारी की चर्चा
बताया जा रहा है कि विजय चौधरी की हत्या के बाद चारों आरोपी मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए थे. इसके बाद वे पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने रात करीब 3 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि, DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने आरोपियों के मंदिर जाने की बात की पुष्टि नहीं की है. उनका कहना है कि इस संबंध में अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्रशांत किरण के मुताबिक, जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने सरेंडर करने के बारे में सोचा, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. हत्या की साजिश, 7007 गैंग की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

दोनों परिवारों के घरों के बीच 500 मीटर की दूरी
इस मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि विजय बाजिया और कैलाश के परिवारों के घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी थी. दोनों परिवार एक ही इलाके में रहते थे. पुरानी दुश्मनी के चलते उनके बीच तनाव बना हुआ था. इसी रंजिश में विजय की हत्या की गई.

सुबह 3 बजे नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी
DCP प्रशांत किरण के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई थी. इसके बाद सुबह करीब 3 बजे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने चारों को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया है.

तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
DCP ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वहीं, एक आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है. पुलिस के मुताबिक, विजय बाजिया की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पिता की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो