App

सुबह-सुबह गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआत में आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी. देखते ही देखते आग की लपटें छत तक पहुंच गईं और वहां लगे AC समेत कई उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया.

सुबह-सुबह गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Image Credit: गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई.

गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह हैंडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में लगी थी. देखते ही देखते आग की लपटें कमरे से निकलकर छत पर लगे AC और अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और तीन फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया.

कहां लगी थी आग? 

दमकलकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 12 नवंबर को सुबह 7:57 बजे फायर स्टेशन कोतवाली, कमिश्नरेट गाजियाबाद को सूचना मिली कि सीपी सेंचुरी के पास हार्डवेयर जोन के हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है.

तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे? 

ये फैक्ट्री A-4/3/22 साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद में है. सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडरों को तुरंत घटना वाली जगह के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में आग लगी हुई थी. आग की लपटें काफी तेजी से फैल रही थीं और छत पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) सहित अन्य उपकरणों तक पहुंच चुकी थीं.

कितने देर में आग बुझाया गया? 

आग की स्थिति को देखते हुए अग्निशमन अधिकारी ने तत्काल मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को आग बुझाने के निर्देश दिए. इसके बाद चार होज पाइपों की सहायता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई. दमकलकर्मियों ने पूरी तत्परता, सूझबूझ और आपसी समन्वय के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया. टीम ने कुछ ही समय में आग को पूरी तरह बुझा दिया.

औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से भी रोक लिया

इसके साथ ही आग को फैक्ट्री के आसपास के दूसरे औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से भी रोक लिया गया. समय रहते आग पर कंट्रोल होने से आसपास की फैक्ट्रियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया. अगर आग आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना वाली जगह पर स्थानीय पुलिस के साथ फैक्ट्री के कर्मचारी भी मौजूद रहे. अग्निशमन विभाग की तुरंत कार्रवाई के चलते आग को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

अग्निशमन विभाग के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई. दमकल विभाग की प्रभावी कार्रवाई से आग को सीमित क्षेत्र में ही रोक लिया गया. फिलहाल इस घटना में सबसे बड़ी राहत ये रही कि फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और आसपास की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षित बचा लिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More