App

उधर पुलिस तलाशती रही... इधर नरेश मीणा ने फरार होकर भी कर डाली चुनावी सभा, जीतने के लिए मोबाइल से मांगे वोट

बारां में फरार चल रहे नरेश मीणा ने छीपाबड़ौद की चुनावी सभा को मोबाइल से संबोधित किया. उन्होंने हाथी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की. वहीं, उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चौथे चरण के पंचायतीराज चुनाव में प्रचार की कमान संभाल रखी है.

उधर पुलिस तलाशती रही... इधर नरेश मीणा ने फरार होकर भी कर डाली चुनावी सभा, जीतने के लिए मोबाइल से मांगे वोट
Image Credit: Naresh Meena

किसान नेता नरेश मीणा की फरारी के बीच चौथे चरण के पंचायतीराज चुनावों में उनका प्रचार जारी है. नाहरगढ़ में वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नरेश मीणा फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है. अनिरुद्ध क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी सभाओं के जरिए पिता का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

मोबाइल स्पीकर से चुनावी सभा को किया संबोधित
छीपाबड़ौद क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा में नरेश मीणा मोबाइल के जरिए जुड़े. उन्होंने मोबाइल स्पीकर पर ही सभा को संबोधित किया और लोगों से तीसरे मोर्चे के पक्ष में मतदान करने की अपील की. नरेश मीणा ने अपने भाषण में कहा कि लोग हाथी के चुनाव चिन्ह पर मतदान करें और तीसरे मोर्चे को मजबूत बनाएं. सभा में मौजूद समर्थकों ने भी मोबाइल के जरिए दिए गए नरेश मीणा के संदेश का समर्थन किया. उनकी गैरमौजूदगी में बेटे अनिरुद्ध मीणा सभाओं और जनसंपर्क के जरिए प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं.

 

 

बेटे अनिरुद्ध ने संभाली प्रचार की जिम्मेदारी
चौथे चरण के पंचायतीराज चुनाव में अनिरुद्ध मीणा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी सभाओं में अपने पिता का संदेश पहुंचा रहे हैं. इस तरह नरेश मीणा की गैरमौजूदगी में उनके बेटे चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

 

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं नरेश मीणा
वहीं, नरेश मीणा सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी बात रख रहे हैं. वह लगातार पोस्ट डालकर नेताओं और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही लोगों से थर्ड फ्रंट के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं. इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. चुनावी माहौल के बीच एक तरफ पुलिस नरेश मीणा की तलाश में जुटी है, तो दूसरी तरफ मोबाइल के जरिए उनकी चुनावी सभा को संबोधित करने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है.

रिपोर्टर- राम मेहता
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More