SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यह होता है महिला सशक्तिकरण: पहले मां थी गांव की सरपंच, अब बेटी संभालेगी जिम्मेदारी

टोंक की ठीकरिया कला ग्राम पंचायत में निवर्तमान सरपंच जमरी देवी मीणा ने अपनी बेटी पाली देवी मीणा को पदभार सौंपा. इस दौरान मां-बेटी भावुक हो गईं. पाली देवी ने सरपंच चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को 24 वोटों से हराया था.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 23, 2026, 12:26 IST | Updated: Nov 23, 2026, 12:29 IST
Image Credit: जब पूर्व सरपंच मां ने अपनी ही बेटी को सौंपा पदभार, गवाह बना पूरा गांव
Join

टोंक जिले की देवली पंचायत समिति की नवगठित ग्राम पंचायत ठीकरिया कला में पदभार हस्तांतरण का खास और भावुक नजारा भी देखने को मिला. निवर्तमान सरपंच जमरी देवी मीणा ने अपनी बेटी और नवनिर्वाचित सरपंच पाली देवी मीणा को विधिवत रूप से पंचायत की जिम्मेदारी सौंप दी. इस दौरान मां और बेटी दोनों की आंखें नम हो गईं. भावुक माहौल में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इस आत्मीय पल को देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी.

मां की जगह अब बेटी संभालेगी पंचायत
पदभार सौंपे जाने के दौरान ग्रामीणों ने उत्साह जताया. उन्होंने कहा कि अब मां की जगह बेटी सरपंचाई करेगी और गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी. नई ग्राम पंचायत बनने के बाद पाली देवी मीणा के सरपंच चुने जाने और मां से चार्ज लेने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है. लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह मां ने पंचायत की जिम्मेदारी निभाई, उसी तरह बेटी भी गांव के विकास और जनहित के कामों को नई दिशा देगी.

यह भी पढे़ं- हार बर्दाश्त नहीं हुई तो फूंक दी मजिस्ट्रेट की गाड़ी: बांसवाड़ा में सरपंच चुनावी नतीजों के बाद बवाल, पथराव और आगजनी से दहला इलाका

तीन गांव मिलकर बनी नई ग्राम पंचायत
जानकारी के अनुसार, आकोड़िया निवासी 78 वर्षीय पूर्व सरपंच झमरी देवी मीणा पहले चंदवाड़ पंचायत की सरपंच थीं. इस बार उनके गांव सहित तीन गांवों को मिलाकर ठीकरिया कला नई ग्राम पंचायत बनाई गई. ठीकरिया कला में झूमरी देवी मीणा की 58 वर्षीय बेटी पाली देवी मीणा का ससुराल है. नई पंचायत बनने के बाद सरपंच पद के चुनाव को लेकर गांव में गतिविधियां तेज हुईं.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में 'गांव की सरकार' का महासंग्राम: गजेंद्र शेखावत की सासू मां बनीं सरपंच, जानें किसे कितने वोटों से हराया?

करीबी मुकाबले में 24 वोटों से जीतीं पाली देवी
हाल ही में हुए सरपंच चुनाव में परिवारजनों की सहमति के बाद निवर्तमान सरपंच झूमरी देवी मीणा की जगह उनकी बेटी पाली देवी मीणा ने चुनाव लड़ा. मुकाबला काफी करीबी रहा और पाली देवी मीणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 24 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. अब ग्रामीण मां के बाद बेटी का सरपंच कार्यकाल देखेंगे. पदभार ग्रहण के इस मौके पर लोगों ने नई सरपंच से गांव के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES